Breaking News:

निबंध प्रतियोगिता एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित -

Tuesday, November 24, 2026

पहचान : नारियल बेचने वाले का बेटा बना एक्टर -

Tuesday, November 24, 2026

हिमाचल प्रदेश में देहरादून फुटबॉल एकेडमी का जलवा, DFA को मिली फेयर प्ले ट्रॉफी -

Tuesday, November 24, 2026

व्यावहारिक विधिक कौशल, विशेषकर प्रभावी ड्राफ्टिंग का ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक : डॉ आलोक -

Tuesday, November 24, 2026

देहरादून : मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया -

Saturday, November 21, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, November 21, 2026

अश्विक राठौड़ का मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया भव्य सम्मान, जानिए खबर -

Saturday, November 21, 2026

30 से 90 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दमखम, जानिए खबर -

Saturday, November 21, 2026

इगास-बग्वाल पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली सांस्कृतिक जागरूकता साइकिल राइड -

Saturday, November 21, 2026

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026



प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर

प्रोफेसर (डॉ.) गुलशन कुमार ढींगरा लेखक श्री सम्मान से नवाजे गये

डोईवाला । साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को समर्पित साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 22वें अंक का भव्य विमोचन श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर (डॉ.) गुलशन कुमार ढींगरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता एवं समाज में रचनात्मक लेखन की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पत्रिका के निरंतर प्रकाशन एवं उसके सामाजिक योगदान की सराहना की। मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) गुलशन कुमार ढींगरा ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होने के साथ-साथ परिवर्तन का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब साहित्यिक और वैचारिक मंचों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि साईं सृजन पटल जैसी पत्रिकाएं समाज में सकारात्मक चिंतन, सृजनात्मक अभिव्यक्ति और बौद्धिक संवाद को बढ़ावा देने का कार्य कर रही हैं। यह पत्रिका युवा रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ साहित्यिक मूल्यों को भी समृद्ध कर रही है। उन्होंने पत्रिका के संपादक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पत्रिका में लेखन सहयोग के लिए प्रो.ढ़ीगरा को साईं सृजन पटल के प्रतिष्ठित ‘लेखक श्री सम्मान’ से नवाजा गया।
पत्रिका के संपादक प्रोफेसर (डॉ.) के.एल. तलवाड़ ने कहा कि साईं सृजन पटल का उद्देश्य केवल साहित्यिक रचनाओं का प्रकाशन करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्यों और रचनात्मक चेतना का विस्तार करना भी है। उन्होंने कहा कि पत्रिका निरंतर साहित्यकारों, शिक्षाविदों, और युवा लेखकों को एक साझा मंच उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि पत्रिका के प्रत्येक अंक में समसामयिक विषयों, साहित्यिक रचनाओं तथा प्रेरणादायक लेखों को स्थान दिया जाता है, जिससे पाठकों को विविध विषयों पर सार्थक सामग्री प्राप्त हो सके।

पत्रिका के उप संपादक अंकित तिवारी ने कहा कि डिजिटल युग में जहां सूचना का प्रवाह अत्यंत तेज़ हो गया है, वहीं गुणवत्तापूर्ण और मूल्यपरक साहित्य की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि साईं सृजन पटल साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पत्रिका के माध्यम से युवा पीढ़ी को लेखन, पठन और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का सतत प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पत्रिका के नवीन अंक की विषय-वस्तु, उसकी उपयोगिता तथा साहित्यिक योगदान पर भी चर्चा की गई। उपस्थित अतिथियों ने पत्रिका के नियमित प्रकाशन एवं उसके सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी पहल बताया। इस अवसर पर इंसाइडी क्रिएटिव मीडिया की निदेशक नीलम तलवाड़, सीईओ अक्षत, सक्षम मल्होत्रा और इंसाइडी का स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने पत्रिका के सफल प्रकाशन पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए इसके निरंतर विकास और व्यापक प्रसार की कामना की।

Leave A Comment