सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Saturday, April 18, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | सचिवालय सुपर लीग 2026 ग्रैंड फिनाले मैच में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, देहरादून में शुक्रवार रात को सचिवालय सुपर लीग 2026 का फाइनल सचिवालय बुल्स और पैंथर्स के बीच खेला गया। पैंथर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 08 विकेट पर 144 रन बनाए। जगमोहन ने 41 रन बनाए। हुकम चौहान और नरेंद्र ने 02-02 विकेट लिए। बुल्स ने सुधांशु राणा के 53 और नरेंद्र के 42 रनों की बदौलत आखिरी ओवर में 08 के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विकास और हितेश क्षेत्री ने 03- 03 विकेट लिए। इस तरह बुल्स ने मैच 02 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच नरेंद्र सिंह को दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – प्रमोद नेगी
गेंदबाज – विक्की तोमर
फील्डर – टिकराज सिंह
विकेट कीपर – अरविंद राणा
मैन ऑफ द सीरीज – प्रमोद नेगी, आज फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश शेट्टी, पी आर ओ, माननीय मुख्यमंत्री, संतोष बडोनी, अपर सचिव अग्रवाल , ए के शुक्ले, टी एच खान, अनिल काला, राकेश जोशी, सुनील लखेड़ा, प्रदीप पपने जीतमणि आदि मौजूद रहे। कार्यकारिणी की ओर अनिल नेगी, सचिव विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।