Breaking News:

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026

दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना हुए सम्मानित -

Tuesday, September 1, 2026



सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज

देहरादून। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या-14 (देहरादून परिक्षेत्र) के तत्वावधान में मंगलवार को जैन समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम स्मिता परमार के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा।राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर डॉ. संजय जैन के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में रीवा (मध्य प्रदेश) में हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना की निष्पक्ष जांच तथा देशभर में जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया कि मध्य प्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों के विहार के दौरान सुरक्षा में गंभीर चूक के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो जैन आर्यिका — श्री श्रुतमती माताजी एवं उपशममती माताजी — की असामयिक मृत्यु हो गई। बताया गया कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने साध्वियों को जोरदार टक्कर मारी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक घटना से संपूर्ण जैन समाज में गहरा शोक एवं भारी आक्रोश व्याप्त है।प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि जैन साधु-संत पूर्णतः अपरिग्रही होते हैं तथा वे आजीवन देशभर में पैदल पदविहार करते हैं। ऐसे में इस विषय को अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए पूरे देश में विहाररत जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से कड़ा सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही रीवा हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर जैन समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ज्ञापन कार्यक्रम में संदीप जैन, मधु जैन (मीडिया समन्वयक, जैन समाज), अंकुर जैन, मनीष जैन, प्रदीप जैन, सुरेश चंद जैन, राजीव जैन, संजीव जैन, अजीत जैन, प्रतीक जैन, पंकज जैन , सुनील जैन, अशोक जैन, प्रीति जैन, अमित जैन, दीप शिखा जैन, अलका जैन, शेफाली जैन, प्रवीण जैन, प्रदीप जैन, अनिल जैन, अजय जैन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment