Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



साईं सृजन पटल’: समाचार लेखन और अभिलेखों के संग्रह में नया मुकाम : डॉ नेहा तिवारी

देहरादून(अंकित तिवारी) : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. नेहा तिवारी ने जोगीवाला स्थित ‘साईं सृजन पटल’ का हाल ही में अवलोकन किया और इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। उनके अनुसार, सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. के.एल. तलवाड़ द्वारा जनहित में की गई यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि अनुकरणीय भी है। साईं सृजन पटल’ एक ऐसा मंच है जो युवाओं को समाचार लेखन, फीचर लेखन और साक्षात्कार लेने की विधाओं से परिचित कराने का उद्देश्य रखता है। इस पहल के माध्यम से अभिलेखों के समुचित रख-रखाव का सुन्दर संग्रह पटल पर प्रदर्शित किया गया है, जो शिक्षा और सूचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है। इस पटल के तत्वावधान में दी जाने वाली ‘श्री साईं दास तलवाड़ मेधावी छात्रवृत्ति’ से भी सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह पहल विद्यार्थियों में उत्कृष्टता की भावना को प्रेरित करने और उन्हें एक नए रास्ते पर ले जाने में सहायक साबित होगी। डा. नेहा तिवारी ने इस पटल को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की संज्ञा दी है और इसके द्वारा शीघ्र प्रकाशित होने वाले न्यूज लैटर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। इस प्रकार की पहल न केवल विद्यार्थियों के लिए एक नया अवसर प्रस्तुत करती है, बल्कि समाज में शिक्षा और ज्ञान के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ‘साईं सृजन पटल’ की यह शुरुआत एक नई दिशा की ओर संकेत करती है, जहां शिक्षा, सूचना और प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ समाज के विकास के लिए सारगर्भित प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave A Comment