Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



सामाजिक संस्था के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से की जन संवाद

देहरादून | दून की 20 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा,संरक्षण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से किया संवाद। संवाद में अतिक्रमण पर अंकुश लगाने,नशाखोरी के सौदागरों को राज्य बदर करने,साम्प्रदायिक सौहार्द को सुद्रढ बनाने, दिवाली पर भयंकर ध्वनि वायु प्रदूषण वाले पटाखो पर रोक लगाने आदि विषयों पर भी सुझाव दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधों पर रोक लगाने के लिए किये जा रहे सकारात्मक प्रयासों पर इन्होंने अपनी खुशियां भी जाहिर की। वक्ताओं ने संयुक्त नागरिक संगठन के महासचिव सुशील त्यागी तथा उनके परिजनों से रात्रि में अकारण असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने वाले आरोपी अमरीक सिंह के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की भी मांग की।ज्ञातव्य है कि टीएचडीसी कालोनी पथरी बाग निवासी त्यागी के परिवार से अकारण शराब पीकर गाली गलौज की गई। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा थाना पटेल नगर द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा करते हुए नागरिकों ने इनका अभिनंदन भी किया। वरिष्ठ नागरिकों का मंतव्य था की दून पुलिस विभाग में कार्मिकों की संख्या दुगना करने, अधिक वाहन तथा तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है,आधे अधूरे संसाधनों आमजन को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहे हैं‌ सरकार को तत्काल कदम उठाने होंगे। संवाद में एसपी सिटी प्रमोद कुमार आदि अधिकारी भी शामिल थे। संचालन जगमोहन मेहंदीरत्ता तथा देवेंद्र पाल मोंटी ने किया। संवाद में संयुक्त नागरिक संगठन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण समिति, सेवानिवृत पेंशनर संगठन,पर्यावरण संरक्षण संगठन,मैं हूं सेवादार संस्था, सांख्य योग इंडिया,उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच, क्षत्रिय चेतना मंच,आरटीआई इंडिया नथनपुर समन्वय समिति, दून सिख रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी,सर्वोदय मंडल, सोशल जस्टिस फाऊंडेशन, धाद,वेस्ट वैरियरस,अपना परिवार, रेड क्रॉस सोसाइटी आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे‌। इनमें निखिल शर्मा, मधु त्यागी, आशा लाल टम्टा,मुकेश नारायण शर्मा, प्रदीप कुकरेती, एडवोकेट रवि सिंह नेगी, रुचि त्यागी, एस एस गोसाई, कुलदीप सिंह ललकार,संदीप गुप्ता, उमेश कुमार, ताराचंद गुप्ता,सुशील सैनी,अवधेश शर्मा, यशवीर आर्य, डॉ मुकुल शर्मा, महिपाल सिंह रावत, विकास त्यागी, नवीन नैथानी,कल्पना बहुगुणा,एसपी डिमरी,चौधरी रविंदर कुमार,उपेंद्र बिजलवान,दीपचंद शर्मा,चौधरी ओमवीर सिंह, खुशवीर सिंह, जितेंद्र डंडोना,ठाकुर शेर सिंह, उमेश कुमार, कैलाश, जीएस जस्सल, सुशील त्यागी आदि थे।

Leave A Comment