‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Sunday, October 11, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | सांख्य योग फाउंडेशन एवं अरिहंत हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में अरिहंत हॉस्पिटल परिसर में ‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज के प्रति सेवा भाव से कार्य करने वाले व्यक्तियों के योगदान को सम्मानित करना और उनके कार्यों से दूसरों को प्रेरणा देने वाले प्रयासों को पहचान देना था। साथ ही, कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को बेहतर बनाने के महत्व पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में सांख्य योग फाउंडेशन की ओर से डॉ. मुकुल शर्मा, गीता चौधरी ,डॉ. उर्जा आहूजा और वैद्य साक्षी मित्तल तथा अरिहंत हॉस्पिटल की ओर से अभिषेक जैन, सुमित पवार एवं अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा डॉ. ए. पी. एस. औलख, डॉ. सोमेश बोडाकोटी, डॉ. अर्चना नौटियाल, रेखा नेगी, मीनू चड्ढा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। कार्यक्रम ने समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सकारात्मक बदलाव लाने में जुटे लोगों के योगदान को सराहने का अवसर प्रदान किया।