Breaking News:

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026



तुषार शाही और साइना रौतेला ने जीता मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड का खिताब

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के सहयोग से हिमालयन बज ने आज देहरादून में मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2023 पेजेंट के ग्रैंड फिनाले की मेजबानी करी। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के सभी जिलों के 28 लड़के और लड़कियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। पेजेंट के दौरान जज के रूप में मॉडल और मिस नॉर्थ इंडिया 2021 सुहाना लेटका, एथलीट और स्ट्रॉन्गमैन चैंपियनशिप विजेता अमन वोहरा और फैशन फोटोग्राफर सिद्धार्थ शंकर मौजूद रहे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2023 का प्रतिष्ठित खिताब क्रमशः देहरादून के तुषार शाही और देहरादून की साइना रौतेला ने जीता। कोटद्वार की अंजलि आर्य और देहरादून के भरत लूथरा ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया, वहीँ पौड़ी गढ़वाल की शिखा भारती और नैनीताल के अंशुल आर्य ने सेकेंड रनर-अप का खिताब हासिल किया। मॉडल ऑफ द ईयर 2023 का खिताब रुद्रपुर की राशि धीमान और देहरादून के अभिमन्यु बडोला को दिया गया। पेजेंट के दौरान मुख्य खिताब के अलावा, विभिन्न उप-प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें गौरव भगत को मिस्टर टैलेंटेड, अनन्या केस्टवाल को मिस मल्टीमीडिया और यशस्वी पंवार को मिस मेलोडियस के खिताब से नवाजा गया।
इस अवसर पर बोलते हुए, देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय की दीपा आर्या ने कहा, हिमालयन बज के सहयोग से मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2023 की मेजबानी करना हमारे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा। इस प्रतियोगिता के जरिये उत्तराखंड के युवाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच प्रदान होगा, और हमें इसका एक अहम हिस्सा बनने पर बेहद गर्व है।
हिमालयन बज के अनिरुद्ध बडोला ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा, हमें मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2023 की मेजबानी करने पर बहुत खुशी है। प्रतियोगिता को प्रतिभागियों और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और मौजूद सभी ने इसको एक बड़ी सफलता बनाया। कार्यक्रम का समापन विजेताओं द्वारा आयोजकों और जजों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2023 के माध्यम से राज्य के कई प्रतिभाशाली युवाओं को फैशन और मनोरंजन की दुनिया में प्रवेश करने का एक सुनहरा मौका मिलेगा।

Leave A Comment