Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखंड : यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का हंगामा, SIT करेंगी जाँच

 

देहरादून। उत्तराखंड में हाल ही में सामने आए पेपर लीक प्रकरण को लेकर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। सरकार ने साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले मे सरकार ने SIT गठित करने को कहा है | इसी कड़ी में हरिद्वार से कुछ छात्र सचिव कार्मिक से मिलने पहुंचे। इसके बाद जब वे लौट रहे थे तो उन्हें बीच रास्ते में रोका गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। हरिद्वार के अभ्यर्थियों ने कहा मुख्यमंत्री धामी ने आंदोलनरत युवाओं से सीधे संवाद कर उनकी मांगों को सुना। भरोसा दिलाया कि पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। सरकार ने युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। मुख्यमंत्री के आश्वासन और लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद कुछ संगठनों के लोग माहौल बिगाड़ने पर आमादा है। हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ लोगों ने देहरादून से हरिद्वार जा रही बसों को रोक कर ना केवल बतमीजी की बल्कि नारे भी लगाए। ये सभी लोग सचिवालय में सचिव कार्मिक से मुलाकात कर हरिद्वार लौट रहे थे। बसों को रोककर हंगामा किया और हरिद्वार के बेरोजगार युवाओं के साथ बदतमीजी की। मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत करने के बाद भी कुछ गुटों द्वारा इस तरह की हरकत ने सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर जब सरकार पहले ही सख्त कार्रवाई कर रही है और युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुन रही है, तो फिर कुछ लोग सड़क पर अराजकता फैलाने पर क्यों उतारू हैं? फिलहाल पुलिस ने हाईवे पर सुरक्षा बढ़ा दी है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि सही बेरोजगार युवाओं की बात सुनी जाएगी, लेकिन अराजकता फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। हरिद्वार के अभ्यर्थियों ने कहा है कि हरिद्वार के बेरोजगार अलग से अपना संगठन बनाएंगे। इसी मुद्दे पर वह आज सचिव कार्मिक शैलेश बगोली से मिले थे। जिस तरह से हमारी बसों को रोका गया है ये अराजकता है।

Leave A Comment