Breaking News:

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026



उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘देवभूमि सशक्त नारी सम्मान’” से महिलाएं सम्मानित

 

108 महिलाएं हुई सम्मानित

देहरादून | 9 अक्टूबर 2025 को सोसाइटी ऑफ मिशन 4 जी प्लस (गौ, गंगा, गांव और गायत्री रजि.) द्वारा आयोजित “आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका: संवाद एवं “देवभूमि सशक्त नारी शक्ति सम्मान समारोह” स्काई गार्डन वेडिंग पॉइंट, नत्थनपुर, जोगीवाला, देहरादून में धूमधाम से संपन्न हुआ। यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित रहा, जिसने उपस्थित सभी के दिलों को छू लिया।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज की रही, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गीता पुष्कर धामी ने अपनी प्रेरणादायी उपस्थिति से समारोह को और अधिक प्रेरक बनाया। अध्यक्षता रुचि भट्ट  (प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा, भाजपा / प्रदेश सह-संयोजक, आत्मनिर्भर भारत) ने की, और अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला उपस्थित रहे। इस आयोजन में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मीनाक्षी छाबड़ा समेत उत्तराखंड की 108 प्रेरणादायी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पत्रकारिता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कला, संस्कृति, सामाजिक कार्य, उद्यमिता, आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जैसे विविध क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ने वाली इन नारियों ने नारी शक्ति की सच्ची मिसाल पेश की।  गीता पुष्कर धामी  ने इन महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके साहस, समर्पण और आत्मनिर्भरता की जमकर सराहना की। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रहा स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल, जहां उन्होंने अपने कौशल, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के प्रतीक उत्पादों का प्रदर्शन किया। इन स्टॉल्स ने न केवल उपस्थित लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि यह भी दर्शाया कि नारी शक्ति आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह समारोह नारी शक्ति के उत्सव का एक अनुपम मंच बना, जहां हर महिला की कहानी ने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम की सफलता की हर ओर प्रशंसा हो रही है, और यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान और उनके योगदान को उजागर करने में एक मील का पत्थर साबित हुआ। सोसाइटी ऑफ मिशन 4 जी प्लस ने इस आयोजन के माध्यम से नारी शक्ति को नमन करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में उपस्थिति संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट , मितेश सेमवाल , डॉ राकेश उनियाल, ज्योतिका पांडे,पूनम रावत, नीतू, सविता , प्रतिभा, डॉ हरीश रावत, सुंदरम, गौरी, शर्मिष्ठा, वंदना, गीतांजलि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment