Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



6 अप्रैल को उत्तराखंड में होगा “जन-जन का प्रयास शिक्षा का विकास” कार्यक्रम

राज्य की साक्षरता दर में वृद्धि के उद्देश्य से सभी राजकीय प्राथमिक एंव उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को अधिक से अधिक प्रवेश कराए जाने के उद्देश्य से आगामी 06 अप्रैल, 2015 को जन-जन का प्रयास शिक्षा का विकास अभियान संचालित  किया जा रहा हैं। इस तिथि को एक विशेष दिवस के रूप में चिन्ह्ति करते हुए प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक आयोजित की गई हैं। इसमें आमंत्रित अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों से प्राथमिक शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की जायेगी।
यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव, विद्यालयी शिक्षा एस. राजू ने बताया बैठक में ऐसे बच्चे, जो विद्यालय योग्य आयु प्राप्त कर चुके है, उनके माता-पिता/अभिभावक तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनके बच्चों को विद्यालय में प्रवेश हेतु यथेष्ट सहयोग प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर माता-पिता एवं आमंत्रित जनप्रतिनिधि/अतिथियों की आम सभा में मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित बिन्दुओं पर जानकारियों को भी साझा किया जाएग,  जिसमें शिक्षा सत्र 2014-15 के विद्यार्थियों का विवरण, विगत सत्र की कठिनाइयां एवं विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा की गई व्यवस्थाएं, निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक, गणवेश (स्कूल ड्रेस) एवं मध्याह्न भोजन योजना (एमडीपी), राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, छात्रवृत्ति, शिक्षको की योग्यता, पुस्तकालय, खेलकूद, स्काउट-गाइड, विद्यालय में भौतिक संसाधनों कमी उपलब्धता, कम्प्यूटर सहायतित शिक्षा, स्वच्छता के साथ ही अन्य विभागों, संस्थानों एवं गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग,, जनभागीदारी की आवश्यकता एवं महत्व, यथासंभव, विद्यालय वार्षिकोत्सव, विज्ञान मेला आदि के आयोजन से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि विद्यालयों में आयोजित इस आम सभा में अन्य विभागों जिसमें  पेयजल, समेकित बाल विकास योजना, स्वास्थ्य, पंचायती राज, समाज कल्याण, ग्रामीण/शहरी विकास विभाग से भी समन्वय स्थापित कर इस अवसर को जनसामान्य के लिए उपयोगी बनाए जाने हेतु समुचित प्रयास किए जायेंगे। साथ ही राजकीय विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करते हुए बच्चो को विद्यालयों में प्रवेश दिलाए जाने के प्रयास किये जायंेगे।
उन्होंने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों से अपेक्षा की है कि आगामी 06 अप्रैल, 2015 को जन-जन का प्रयास शिक्षा का विकास के इस अभियान को सफल बनाने हेतु विद्यायल में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों केा भी निर्देशित करें।

Leave A Comment