Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा हुआ आयोजन

देहरादून । राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस तथा भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर पी.सी. महालनोबिस की जयंती के अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन किया गया। यह राइड बल्लूपुर चौक से प्रारंभ होकर यूपीईएस विश्वविद्यालय तक आयोजित की गई। प्रातःकाल क्लब के सदस्य बल्लूपुर चौक पर एकत्रित हुए, जहां से राइड की शुरुआत हुई। साइकिल चालकों ने बल्लूपुर चौक से प्रेमनगर, नंदा की चौकी, पौंधा होते हुए यूपीईएस विश्वविद्यालय तक साइकिलिंग की तथा इसके पश्चात उसी मार्ग से वापस लौटे। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने उपस्थित साइकिल चालकों को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के महत्व तथा प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रो. महालनोबिस भारत के प्रथम योजना आयोग के सदस्य रहे तथा देश में सांख्यिकी विज्ञान को नई दिशा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके द्वारा विकसित महालनोबिस दूरी (Mahalanobis Distance) एवं नमूना सर्वेक्षण (Sample Survey) की अवधारणाओं का आज भी व्यापक उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि सांख्यिकी का महत्व केवल शोध और शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे दैनिक जीवन, जनमत सर्वेक्षण (Exit Poll), सरकारी योजनाओं, आर्थिक नीतियों तथा पीएचडी अनुसंधान में सैंपलिंग तकनीकों के माध्यम से भी इसका व्यापक उपयोग होता है। उन्होंने युवाओं को सांख्यिकी विषय में उपलब्ध रोजगार एवं शोध के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी।

इस राइड में सुरेन्द्र कुमार, ध्रुव अग्रवाल, प्रांजल कपूर, प्रणय पंत, अर्नब पॉल, चैतन्य जोशी, बलदेव डोगरा, हरिसिमरन सिंह, चित्रांग, हैरिस, अमन तथा रुद्र सहित अनेक साइकिल चालकों ने सहभागिता की। देहरादून साइक्लिंग क्लब ने भविष्य में भी सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave A Comment