Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



अजिंक्य रहाणे होंगे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान

आईपीएल के 11वें सीजन में अब स्टीव स्मिथ राजस्थान के कप्तान के रूप में नहीं दिखेंगे। इस बात की पुष्टि टीम के डायरेक्टर जुबिन भरूचा ने की है। राजस्थान के क्रिकेट प्रमुख जुबिन भरूचा ने कहा, ‘स्टीव का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों में यह राजस्थान रायल्स के सर्वश्रेष्ठ हित में होगा कि वह कप्तान पद से इस्तीफा दें ताकि टीम बिना किसी परेशानी के आईपीएल में शुरूआत के लिये तैयार रहे। ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान हाथों से जाने के एक दिन बाद अब स्टीव स्मिथ के हाथों से आईपीएल की कप्तानी भी छिन गई है। सोमवार को इसके साथ ही भारतीय टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को राजस्थान टीम की कप्तानी सौंपी गई है। उन्होंने लगातार समर्थन बनाये रखने के लिये बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केपटाउन की घटना ने निश्चित तौर पर क्रिकेट जगत को परेशानी में डाला है। हम बीसीसीआई के संपर्क में हैं और उनसे सलाह ले रहे हैं। इसके अलावा हम लगातार स्टीव के संपर्क में रहे हैं। वहीं रॉयल्स के मेंटर और पूर्व कप्तान शेन वार्न केपटाउन में हैं और माना जा रहा है कि उनकी आस्ट्रेलियाई कप्तान से बात हुई होगी। रॉयल्स पर दो साल का प्रतिबंध लगने से पहले उसकी तरफ से नियमित अच्छा प्रदर्शन करने वाले रहाणे के बारे में भरूचा ने कहा, ‘अजिंक्य रहाणे लंबे समय से रॉयल्स परिवार का हिस्सा रहा है और टीम की संस्कृति और मूल्यों को समझता है। हमें इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह राजस्थान रॉयल्स का शानदार कप्तान साबित होगा।’ आपको बता दें कि आईपीएल का 11वां सीजन 7 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 9 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट में बॉल टौंपरिंग विवाद में आईसीसी ने कंगारू कप्तान स्टीवन स्मिथ पर 1 मैच का बैन लगाया है। वहीं, कैमरून बेनक्रॉफ्ट की 75 फीसदी काटी मैच फीस काटी गई, साथ ही उन्हें तीन डिमेरिट प्वाइंट्स भी दिए गए। स्मिथ पर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन बेनक्रॉफ्ट द्वारा बॉल टैंपरिंग को स्वीकार किया था और इसमें अपनी सलिंप्तता को भी माना था। बेनक्रॉफ्ट और स्मिथ दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने गेंद से छेड़खानी की थी। इसी के चलते स्मिथ को आज ही कप्तानी से हटना पड़ा था।

Leave A Comment