Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



अधिक से अधिक युवा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंः कर्नल कोठियाल

देहरादून । जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने से देश के कुछ हिस्सों में और पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ा है। केंद्र सरकार द्वारा संसद में यह प्रस्ताव पेश करने से कुछ दिनों पहले ही भारतीय सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने कश्मीर में पूरा होमवर्क किया था। सुरक्षाबलों ने हर उस समस्या को अपनी निगाह में रख लिया था जो वहां संकट की स्थिति पैदा कर सकती थी। अभी भी घाटी में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सेना अपना योगदान दे रही है। यूथ फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक कर्नल अजय कोटियाल ने कहा कि आज हमें सेना व अर्धसैनिक बलों को और मजबूत करने की जरुरत है। देश के युवाओं का यह कर्तव्य है कि वह राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान प्रदान करें न कि केवल उसका एक हिस्सा बनकर रह जाएँ। भारत में युवाओं की संख्या अन्य कई देशों से अधिक है। युवाओं की क्षमताओं को पहचानना और उसके अनुसार उन्हें अवसर प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना, हमारा कर्तव्य है। जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना ने पिछले महीने ही 10 से 16 जुलाई तक सेना भर्ती रैली आयोजित कराया था । इस भर्ती के लिए 5336 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। यह एक सकारात्मक संकेत है कि वहाँ के युवा अब हथियार उठाकर दहशतगर्द बनने की बजाए देश निर्माण में अपना योगदान देना चाहते हैं। हमारे प्रदेश का भी सेना व अर्धसैन्य बलों के प्रति काफी लगाव है। केदारनाथ आपदा में बचाव व पुनर्निर्माण के कार्य के दौरान हमने उत्तराखण्ड के पहाड़ के युवाओं की काबिलीयत और सेना में जुड़ने की उनकी ललक को काफी नजदीक से महसूस किया। जोश से लबरेज इन युवाओं को सही दिशा दिखाने की जरुरत थी। वैवाहिक बंधन में ना बंधे होने के कारण हमारे पास समय का भी आभाव नहीं था। घ्से ही 30 युवाओं को लेकर हमने यूथ फाउंडेशन की शुरुआत की। इनमें से 28 युवा गढ़वाल राइफल्स का हिस्सा बन गए। आज छः साल बाद यूथ फाउंडेशन के आठ निशुल्क कैम्प गढ़वाल राइफल्स की भर्ती के लिए गढ़वाल में और दो निशुल्क कैम्प कुमाऊँ रेजिमेंट की भर्ती के लिए कुमाऊँ में हर साल लगते हैं। उत्तराखण्ड की बेटियों को मिलिट्री पुलिस की भर्ती के लिए तैयार करवाने के लिए हमारा निशुल्क कैम्प देहरादून में चल रहा है। आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर हम उत्तराखंड के युवा पीढ़ी को यह सन्देश देना चाहेंगे कि राष्ट्र के निर्माण में सेना व अन्य सुरक्षाबलों की अहम भूमिका है। यह सिर्फ अपना ही नहीं परन्तु देश का भविष्य सुधारने का बेहतर विकल्प है। हमें अपने आपको इसके लिए शारीरिक व मानसिक रूप से काबिल बनाना है।

Leave A Comment