Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि विकास में बाधक

नैनीताल। बीडी पाण्डे चिकित्सालय में गुरूवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने 11 से 24 जुलाई तक आयोजित होने वाले जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जनसंख्या वृद्धि मतलब, एक ऐसी स्थिति उत्पन्न होना जिसमें लोगों की संख्या ना चाहते हुए भी इतनी ज्यादा हो जाए कि खाने-रहने के लिए स्रोतों की कमी पड़ने लगे, इस स्थिति में देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। बंसल ने कहा कि अधिक आबादी का मतलब, प्राकृतिक संसाधनों की अधिकतम दोहन करना है, ज्यादा जनसंख्या होगी तो उनके खाने-पीने से लेकर रहने और पहनने तक के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत पड़ेगी। सभी चीजों को उपलब्ध कराने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करेंगे और वही पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों के दोहन पर दबाव बढ़ता रहेगा। अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि के कारण बेरोजगारी, पलायन, गरीबी बढ़ती है तथा देश के विकास में बाधक बनती है। बंसल ने कहा कि समृद्ध और खुशहाल देश के लिए यह जरूरी है कि देश के आम आदमी स्वस्थ रहें और उनकी जनसंख्या देश की आर्थिक स्थिति के अनुरूप हो, यह तभी संभव है जब देश के आम आदमी इस बात को समझें और परिवार नियोजन के उपाय अपनाकर जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने में अपना योगदान दें। श्री बंसल ने स्थायी परिवार नियोजन को प्रोत्साहित करने पर आशाओं कार्यकर्तियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की स्वीकृति दी। जिलाधिकारी श्री बंसल ने जनसंख्या दिवस पर नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा जनंसख्या नियंत्रण विषय पर बनाई गई पेंटिंग की सराहना करते हुए कहा कि इन पेंटिंगों को फ्रेमिंग कर जिला कार्यालय में लगाई जायेगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.रश्मि पन्त ने कहा कि दो बच्चों के बीच तीन साल का अन्तर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरूष व महिलाएं नसबन्दी कराकर जन संख्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है,इसके लिए सरकार द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन कराने के साथ ही पुरूष व्यक्ति को 2000 व महिला को 2200 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण हेतु विभिन्न विधियाॅ भी अपनाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि यदि दो बच्चों के पश्चात स्थायी विधि अपनाने के लिए प्रेरित करने पर आशा कार्यकत्री को एक हजार रूपये अतिरिक्त धनराशि प्रदान की जाती है, यदि विवाह के दो वर्ष तक स्थायी विधि अपनाने हेतु दम्पत्ति को प्रेरित करने पर आशा को 500 रूपये अतिरिक्त धनराशि दी जाती है। कार्यक्रम के दौरान निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डाॅ.आरती ढ़ौढ़ियाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.भारती राणा, प्रमुख चिकित्साधीक्षक डाॅ.तारा आर्या, डाॅ.वीके पुनेरा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.रश्मि पन्त, डाॅ. बलवीर सिंह, डाॅ.एमएस दुग्ताल, डाॅ.केएस धामी, डाॅ.द्रौपदी गब्र्यालय, डाॅ.मंजू रावत, डाॅ.संजीव खर्कवाल, मदन मेहरा, दीवान बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment