Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



जनसंपर्क और मीडिया लोक कल्याणकारी राज्य की प्रमुख विशेषता : राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज देहरादून में आयोजित पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया की 40वीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस के समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री प्रकाश पंत भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कांफ्रेंस की थीम के अनुरूप गंगा की स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल मौर्य ने कहा कि गंगा और हिमालय का संरक्षण समय की मांग है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क और मीडिया की हिमालय और गंगा संरक्षण में प्रमुख भूमिका है। हिमालय सिर्फ एक पर्वत माला नहीं वरन् भारतीय संस्कृति और सभ्यता का महान केंद्र है। हिमालय के पर्यावरण की चिंता करना पूरे देश का ही नहीं बल्कि विश्व का भी दायित्व है। यह जानकर हैरत होती है कि यूरोपीय देशों द्वारा किया जा रहा प्रदूषण भी हिमालय की जलवायु को नुकसान पहुंचा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि जनसंपर्क और मीडिया लोक कल्याणकारी राज्य की प्रमुख विशेषता हैं। जन संपर्क जनता की भावनाओं और समस्याओं को जानने का साधन भी है। राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों में मास कम्यूनिकेशन कोर्स प्रारंभ करने के पी. आर. एस. आई के सुझाव पर कहा कि वे देखेंगी कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में मास कम्यूनिकेशन कोर्स चलाया जाए और जहां पहले से चलाया जा रहा है उसकी क्या स्थिति है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि अच्छे जनसंपर्क अधिकारी समाज के ट्रेण्ड को पहचान कर संवाद की दिशा तय करते हैं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क समाज को जागरूक करने का माध्यम है। हिमालय और गंगा की थीम पर नेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित करना सराहनीय कदम है। समापन सत्र में पी. आर. एस. आई के अखिल भारतीय स्तर के चैप्टर अवार्ड भी प्रदान किए गए। पी. आर. एस. आई के अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक ने देहरादून के लोगों तथा उत्तराखंड चैप्टर को धन्यवाद दिया। डॉ. पाठक ने कहा कि पी.आर.एस.आई हमेशा से जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है। कार्यक्रम में यूकोस्ट के डी.जी राजेंद्र डोभाल, पी. आर.एस.आई की सचिव निवेदिता बनर्जी, उत्तराखंड सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक नितिन उपाध्याय, उत्तराखंड चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट सहित पी. आर. एस.आई के देश के सभी चैप्टरों से आए सदस्य तथा पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment