Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



झुमैला हमारी संस्कृति की आत्मा है; रावत

cm-uk

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव का मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि झुमैला हमारी संस्कृति की आत्मा है। राज्य के लोक गीत व संस्कृति को झुमैलो के रूप में पहचान दिलायी जाय। झुमैलो को पूरे देश दुनिया में एक ब्राण्ड के रूप में विकसित किया जाना होगा। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सांस्कृतिक पर्यटन के माध्यम से आने वाले 4-5 वर्ष में पूरी देश-दुनिया को उत्तराखण्ड की ओर आकृषित किया जाय। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 8 नवम्बर को ऐसे ही कार्यक्रम को और वृहदरूप में आयोजित करेगी। जिसमें प्रयास होगा कि हमारे गांव-गलियान में गाये जाने वाले लोक संगीत को मूल रूप में प्रस्तुत किया जाय। हमारे कला और वाद्य यंत्र विलुप्त होते जा रहे है, इसके लिए हमारा प्रयास है कि अपनी प्राचीन कलाओं और वाद्य यंत्रों को प्रोत्साहित किया जाय। जागर को प्रोत्साहन दिया जायेगा। राज्य गीत व राज्य वाद्य घोषित करने के लिए समितियां गठित कर दी गई है। एपण को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि इस कला को आजीविका से जोड़ा जा सके। आज कला और संस्कृति को संरक्षित करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री रावत ने इस अवसर पर झुमैलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सांस्कृतिक दलों को पुरस्कृत किया। इनमें झूमझुमैलो नृत्य संगम डोईवाला को प्रथम पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपये, सुर संगम सांस्कृतिक समिति, नई टिहरी को द्वितीय पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये तथा महिला मंगल दल पौड़ी को तृतीय पुरस्कार के रूप में 75 हजार रुपये धनराशि दी गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक दलों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां भी दी गई। हेमंत बिष्ट द्वारा कुमांऊनी तथा नीता कुकरेती द्वारा गढ़वाली काव्य पाठ किया गया।कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, संस्कृति संवर्धन एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, विधायक राजकुमार, लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, रतन सिंह जौनसारी, जुगल किशोर पेठशाली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment