Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



पुरुष हॉकी टीम में भारत ने न्यूजीलैंड को 7-1 से रौंदा

jwc-champions

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने यहां आठवें सुल्तान जोहोर कप में न्यू जीलैंड को 7-1 से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टूर्नमेंट के शुरुआती दिन भारतीयों ने मेजबान मलयेशिया पर 2-1 से जीत हासिल की थी। पिछले साल ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की, जिसमें प्रभजोत ने छठे मिनट में शानदार गोल दागा। भारत के लिए प्रभजोत सिंह ने छठे, शिलानंद लाकड़ा ने 15वें व 43वें, हरमनजीत सिंह ने 21वें, मोहम्मद फराज ने 23वें, अभिषेक ने 50वें और कप्तान मंदीप मोर ने 60वें मिनट में गोल दागे। न्यू जीलैंड के लिये सांत्वना गोल सैम हिहा ने 53वें मिनट में किया। इस साल के शुरू में मलयेशिया में सुल्तान अजलान शाह कप से सीनियर टीम में पदार्पण करने वाले शिलानंद लाकड़ा अच्छी फॉर्म में हैं, उन्होंने अच्छे प्रयास का फायदा उठाया और न्यू जीलैंड के गोलकीपर को चकमा देते हुए स्कोर दोगुना कर दिया। शुरुआती झटकों के बाद न्यू जीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन भारतीय रक्षात्मक पंक्ति ने सर्कल में किसी भी खिलाड़ी को प्रवेश नहीं करने दिया। भारतीय गोलकीपर पंकज रजक ने कुछ बेहतरीन बचाव करते हुए न्यू जीलैंड को गोल नहीं करने दिया। भारतीय फॉरवर्ड ने दबदबा कायम रखते हुए 21वें और 23वें मिनट में लगातार दो गोल किए। पहले हरमनजीत ने शानदार मैदानी गोल किया, इसके बाद मोहम्मद फराज ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। तीसरे क्वॉर्टर में दोनों टीमों की चुस्ती में थोड़ी कमी दिखी लेकिन भारतीय टीम लाकड़ा की मदद से 43वें मिनट में इस बढ़त को बढ़ाने में सफल रही। अभिषेक ने 50वें मिनट में गोल कर भारत को 6-0 से आगे कर दिया जिसके तीन मिनट बाद न्यू जीलैंड के सैम हिहा ने सांत्वना गोल किया। कप्तान मंदीप के पेनल्टी कॉर्नर से किए गोल से भारत ने बड़ी जीत दर्ज की। भारत का सामना अब 9 अक्टूबर को तीसरे मैच में जापान से होगा।

Leave A Comment