Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



बांग्लादेश के जबरा फैन ने मैच के लिए फोड़ा सिर ,जानिए ख़बर

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सुपरफैन शोएब अली को आज दुनियाभर में सुपरफैन के तौर पर पहचाना जाता है। अली ने अपने जुनून के लिए क्या-क्या नहीं किया। एक बार तो ऐसा हुआ की टीम का पीछा करने से उन्हें रोकने के लिए सुरक्षाबलों का सहारा लेना पड़ा। आज उन्हें दुनियाभर में उन्हें टाइगर बॉडी और फेस पेंट के लिए जाना जाता है। क्रिकेट के लिए उन्होंने एक बार तो खुद को ही घायल कर लिया था। लेकिन अली का कहना है कि उन्हें दर्द से ज्यादा फायदा नजर आता है। दर असल शोएब अली एक कार मकैनिक हैं। एक बार उन्होंने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शहादत हुसैन की कार ठीक की तो बदले में उन्हें मैच देखने का टिकट मिल गया। उस मैच में बांग्लादेश ने भारत को पांच विकेट से हराया था और सचिन तेंडुलकर ने अपनी सौवीं वनडे सेंचुरी पूरी की थी। अब वह वर्ल्ड कप देखने इंग्लैंड पहुंच गए हैं और रविवार से साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने कैंपेन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया, ‘मैंने वहां रचिन के फैन सुधीर गौतम को देखा। उन्होंने तिरंगे को शरीर पर पेंट कर रखा था। मैंने फैसला किया कि अब मैं भी बांग्लादेश का हर मैच देखूंगा।’अली ने 13 साल की उम्र में ही स्कूल छोड़ दिया था। हालांकि मैच देखने का सिलसिला जब शुरू हुआ तो अब तक उनसे बांग्लादेश में खेला गया केवल एक मैच ही छूटा है। एक बार वह केवल 250 डॉलर लेकर श्री लंका पहुंच गए। रात में वह श्री लंका के एक फैन के गैराज में सोए। बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने पूरे टूर के दौरान उनके खाने का प्रबंध किया और खर्च भी दिया। उसी साल जिम्बॉब्वे जाते वक्त वह अपने कागजात ढाका एयरपोर्ट पर ही छोड़ गए। हरारे में इमिग्रेशन अथॉरिटी ने उन्हें वापस भेजने का फैसला किया। तभी उन्होंने एक चाल चली। अली ने बताया, ‘मैंने एक अधिकारी को 10 डॉलर की रिश्तवत दी ताकि मैं फोन करके अपनी टीम के अधिकारियों को स्थिति की जानकारी दे सकूं। इसके बाद अधिकारियों ने मेरी मदद का आश्वासन दिया। तभी मैंने सोचा कि एक बीमार व्यक्ति को तो ये लोग वापस नहीं भेज सकते इसलिए दीवार पर अपना सिर मार दिया और बेहोश होने का नाटक किया। मैंने एक रात एयरपोर्ट पर बिताई और बांग्लादेश के अधिकारी मेरा डॉक्युमेंट लेकर आ गए।

Leave A Comment