Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



भारतीय टीम ने कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में चार स्‍वर्ण पदक जीते

आज भारत के लिए कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स सुनहरी सफलता भरा साबित हुआ. भारतीय टीम ने आज दो स्‍वर्ण पदक जीतते हुए अपने पदकों की संख्‍या को चार तक पहुंचा दिया. भारत के लिए दिन का पहला स्‍वर्ण सतीश शिवालिंगम ने पुरुष भारोत्‍तोलन के 77 किलोग्राम वर्ग में जीता. इसके बाद वेंकट राहुल रगाला ने भी भारोत्‍तोलन के 85 किग्रा वर्ग में स्‍वर्ण जीतते हुए इस कामयाबी की खुशी को दोगुना कर दिया. राहुल ने कुल 338 किलोग्राम भार उठाकर यह मेडल जीता. भारतीय टीम ने अब तक कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में चार स्‍वर्ण, एक रजत और एक कांस्‍य पदक जीता है. खास बात यह है कि ये सारे पदक भारोत्‍तोलकों ने ही जीते हैं. इससे पहले, वेट लिफ्टिंग के 77 किलोग्राम भार वर्ग में सतीश कुमार शिवलिंगम ने स्‍वर्ण जीता था. सतीश ने स्नैच में 144 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 173 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया. कुल मिलाकर उनका स्कोर 317 रहा. उन्हें क्लीन एंड जर्क में तीसरे प्रयास की जरूरत नहीं पड़ी. इस इवेंट का रजत इंग्लैंड के जैक ओलिवर के नाम रहा जिन्होंने 312 का कुल स्कोर किया. ऑस्ट्रेलिया के फ्रांकोइस इटुउंडी ने 305 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. भारत के लिए पहले दो गोल्‍ड मेडल महिला भारोत्‍तोलन में मीराबाई चानू और संजीता चानू ने जीते थे. भारत के लिए रजत पदक गुरुराजा ने और कांस्‍य पदक दीपक लाठेर ने हासिल किया है. पदक तालिका में इस समय ऑस्‍ट्रेलिया पहले स्‍थान पर हैं जबकि इंग्‍लैंड दूसरे स्‍थान पर बना हुआ है. कनाडा की टीम तीसरे स्‍थान पर है.

Leave A Comment