Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज को हराकर हासिल की शानदार जीत

team-india

भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज को दूसरे टेस्ट में तीसरे ही दिन 10 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। युवा ओपनर पृथ्वी साव ने देवेंद्र बिशू की गेंद पर विजयी चौका जड़ा। वह 33 रन बनाकर अविजित लौटे। 18 साल 339 दिन के साव ने विजयी चौका लगाया। वह भारत की तरफ से विजयी रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने पहली पारी में 70 रन बनाए। भारत ने टेस्ट क्रिकेट में 8वीं बार परफेक्ट-10 जीत यानी 10 विकेट से जीत हासिल की। यह पहला मौका है जब उसने वेस्ट इंडीज को टेस्ट क्रिकेट में 10 विकेट से हराया। इसके साथ ही विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने मेहमान वेस्ट इंडीज को 2 मैचों की सीरीज में 2-0 से हरा दिया। वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी पहली पारी 311 पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 367 रन बनाए। इसके बाद तीसरे ही दिन विंडीज की दूसरी पारी 127 रन पर ढेर कर भारत को जीत के लिए 72 रन का टारगेट मिला। फिर टीम इंडिया ने 16.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 75 रन बनाकर जीत हासिल की।भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने वेस्ट इंडीज की दूसरी पारी 127 रन पर समेटने में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने पहली पारी में 88 रन देकर 6 विकेट लिए।टीम इंडिया ने इसी के साथ अपने घरेलू मैदान पर लगातार 10वीं टेस्ट सीरीज जीत हासिल की। वह ऐसा करने वाली दुनिया की दूसरी क्रिकेट टीम बनी। उसने ऑस्ट्रेलिया के 10 सीरीज जीत के रेकॉर्ड की बराबरी की। भारतीय पेसर उमेश यादव इंटरनैशनल करियर में पहली बार मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने अपने करियर के 40वें टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट झटके। अब उनके टेस्ट करियर में कुल 117 विकेट हो चुके हैं। कैप्टन विराट कोहली ने भी उमेश की काफी तारीफ की। युवा ओपनर पृथ्वी साव ने टेस्ट करियर का डेब्यू मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ राजकोट में खेला था। तब उन्होंने शतकीय पारी खेली। उन्होंने हैदराबाद में भी 70 और नाबाद 33 रन की पारियां खेलीं। अपने करियर की पहली ही टेस्ट सीरीज में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

Leave A Comment