Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



युवा औरो के लिए बने प्रेरणा स्रोत:रावत

iimun

Indian International Model United Nations (IIMUN) के द्वारा युवा पीढ़ी को अपने आस-पास होने वाली सामाजिक, राजनीतिक घटनाक्रमों के बारे में जागरूकता का आयोजन

मसूरी में मूसरी इंटरनेशनल स्कूल में Indian International Model United Nations (IIMUN) के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि समाज में परिवर्तन लाने के लिए बडा लक्ष्य सामने रखना चाहिए। युवाओं को जीवन में कुछ विशेष करना होगा, जो औरो के लिए भी प्रेरणा बन सके। बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए छोटी चीजों से शुरूआत करे, जो हमारे जीवन स्तर को बढ़ाये। भविष्य ऐसे लोगो का है, जो कुछ नया करना चाहते है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि युवाओं को अपने आस-पास घटने वाली घटनाओं की जानकारी होनी चाहिए। पहले के समय में यह जानना कठिन था कि हमारे आस-पास क्या हो रहा है, लेकिन आज तकनीक ने इस काम को आसान कर दिया है। तकनीक के उपयोग से युवाओं के लिए दुनिया भर की जानकारियां जुटाना आसान हो गया है। आज हम ऐसे युग में है, जब जानने की सीमाएं टूट रही है। तकनीक नई चुनौतियां ला रही है। इसका समाधान सामूहिक, सामाजिक या व्यक्तिगत तौर पर करे, ये बात हम पर निर्भर करती है। हम सभी को तकनीक के बदलते स्वरूप के अनुसार तैयार रहना होगा, वरना हम पीछे रह जायेंगे। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हम युवा देश है और जवां देश से काफी उम्मीद होती है। इसलिए युवाओं को सामाज में परिवर्तन लाने के लिए बड़ा लक्ष्य सामने रखना चाहिए। बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए शुरूआत छोटी चीजो से करनी चाहिए, जो हमारे जीवन स्तर को आगे बढ़ाये।मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि आज का भारत छोटे शहरों में बस रहा है। हम सभी को ऐसे प्रयास करने होंगे कि हमारे गांव ऐसे छोटे शहरों से आगे बढते हुए विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उन्होंने कहा कि जिस दिन हम अपने गांवों को टेक्नीकल नर्सरी के रूप में विकसित करने में सफल होंगे, उस दिन हमारे गांव विकास की दौड़ में सबसे आगे होंगे। इसके लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य उन्हीं का है, जो देश-दुनिया को जानना चाहते है। कुछ अलग करना चाहते है। इस अवसर पर Indian International Model United Nations (IIMUN) के संस्थापक अध्यक्ष ऋषभ शाह ने संगठन की गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बताया कि उनके संगठन द्वारा युवा पीढ़ी को अपने आस-पास होने वाली सामाजिक, राजनीतिक घटनाक्रमों के बारे में जागरूक करना है| शाह द्वारा बताया गया कि इससे पहले भी ऐसे कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किये गये है।कार्यक्रम में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन मल्ल, मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य सुश्री पिटर, ;संस्था के उपाध्यक्ष अमन वाल्दिया, संदीप सैनी आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment