Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में सुशील के रास्ते से हटे प्रवीण, जानिए ख़बर

नई दिल्ली | रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए 74 किग्रा भारवर्ग में दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार और प्रवीण राणा के बीच होने वाली भिड़ंत पर सभी की निगाहें थी, लेकिन राणा ने अनफिट होने के चलते ट्रायल से नाम वापस ले लिया है। ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए 74 किग्रा और बाकी भारवर्ग में ट्रायल इसी हफ्ते होंगे। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के असिस्टेंट सेक्रटरी विनोद तोमर ने कहा, ‘टीम भेजने की समयसीमा समाप्त हो चुकी है। मैंने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग से यह कहकर एक हफ्ते का अतिरिक्त समय मांगा है कि अभी कुछ पहलवान फिट नहीं हैं। हमें किसी भी कीमत पर 18 अगस्त तक टीम भेजनी ही पड़ेगी।’ रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ओलिंपिक भार वर्ग का ट्रायल पिछले महीने की 26 तारीख को कराया था। राणा ने उस समय फिट नहीं होने की बात कहते हुए फेडरेशन से ट्रायल बाद में कराने की मांग की थी। यही वजह है कि 74 किग्रा का ट्रायल तब नहीं लिया गया था। राणा ने बताया, ‘मैंने डॉक्टर से मुलाकात की थी। उन्होंने मुझे अभी मैट पर उतरने से मना किया है। मेरी अब यही कोशिश है कि नैशनल में खेलकर उसके आगे के ट्रायल में हिस्सा लूंगा। बेलारूस में मेदवेद टूर्नमेंट में हिस्सा लेने गए सुशील कुमार मेडल से चूक गए। बावजूद इसके उन्होंने अपने प्रदर्शन पर संतोष प्रकट किया। बेलारूस से फोन पर उन्होंने बताया, ‘मैं एक साल बाद मैट पर उतरा था। मुझे खुद भी यकीन नहीं था कि मैं इतनी कड़ी चुनौती पेश करूंगा। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में मैं जिस पहलवान से 7-8 के मामूली अंतर से हारा उसने हाल के दिनों में ही खेतिक जैसे पहलवान को हराया था। मुझे मुकाबले से यह अहसास हो गया कि मेरे अंदर अभी काफी कुश्ती बची है और मैं अपने पुराने इतिहास को दोहरा सकता हूं।’ कोच विनोद कुमार ने भी सुशील के प्रदर्शन पर संतोष जाहिर किया।

Leave A Comment