Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



हरीश रावत ने गोर्खाली कल्याण परिषद के गठन की घोषणा किया

CM

 मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को गोर्खाली सुधार सभा, गढ़ी कैन्ट में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रावत ने नेपाल भूकम्प त्रासदी में गोर्खाली सुधार सभा के सदस्यों द्वारा किये गये सराहनीय कार्य के लिए सदस्यों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि नेपाल की आपदा में मदद करने वाले सभी लोगो का आभार व्यक्त करता हूं। आपदा के ऐसे समय में जिस तत्परता से भारत के लोगो द्वारा मदद की गई, वह भारत और नेपाल के बीच हमारे भाईचारे को दर्शाता है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश के विकास में गोर्खाली समाज के लोग आगे आये। राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री रावत ने इस अवसर पर गोर्खाली कल्याण परिषद के गठन करने की घोषणा की। साथ ही गोर्खाली समाज के महापुरषो के नाम पर चैक व शिक्षण संस्थानों का नामकरण करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि गोर्खाली समाज का योगदान उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के समय भी रहा है और इससे पहले भी इस क्षेत्र के विकास और गौरव को बढ़ाने में इस समाज का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को आदर्श प्रदेश बनाने के लिए हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है। मुख्यमंत्री रावत ने इस अवसर पर नेपाल आपदा राहत विशेषांक पत्रिका का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री रावत ने सम्मान समारोह में बाॅक्सिंग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले अमित क्षेत्री को भी सम्मानित किया। साथ ही गोर्खाली सुधार सभा के सदस्यों को नेपाल त्रासदी में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया। गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष ले.कर्नल भगवान सिंह क्षेत्री द्वारा मुख्यमंत्री को शाॅल व स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष अशोक वर्मा, विधायक गणेश जोशी, गोर्खाली सुधार सभा के ले.जन. शक्ति गुरूंग, ले.ज.राम प्रधान, सुश्री सारिका प्रधान, कर्नल डी.एस.खड़का, श्रीमती प्रभा शाह आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment