Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



हॉकी के मैदान में ‘सचिन-सचिन’ का शोर, जानिए खबर

क्रिकेट के मैदान पर ‘सचिन-सचिन’ का शोर तो सुना जाता पर उतना ही क्रेज क्रिकेट के अलावा अन्य खेल के मैदान में भी दिखे तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए जी हां हम बात कर रहे है रविवार को हॉकी विश्व कप फाइनल के दौरान यहां कलिंगा स्टेडियम पर मास्टर ब्लास्टर के आते ही यह नारा गूंज उठा। नीदरलैंड्स और बेल्जियम के बीच फाइनल मैच देखने आए तेंडुलकर मैच शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले वीवीआईपी गैलरी में नजर आए तो उनकी तस्वीरें लेने की दर्शकों में होड़ लग गई। इसके बाद मैच के हाफटाइम के दौरान जब वह मैदान पर उतरे तो कलिंगा स्टेडियम मानों वानखेड़े स्टेडियम में तब्दील हो गया और चारों तरफ ‘सचिन-सचिन’ का शोर सुनाई देने लगा। तेंडुलकर ने इस मौके पर कहा भारत में हॉकी विश्व कप के सफल आयोजन की सराहना की और भारत के नहीं होने के बावजूद पूरी तादाद में स्टेडियम में पहुंचे दर्शकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘इस तरह के टूर्नमेंट का भारत में होना और इतना सफल रहना काफी अच्छा है। इससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा। मुझे यहां का माहौल देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने भारत और नीदरलैंड्स का क्वॉर्टर फाइनल मैच देखा। भारत की टीम युवा है, लेकिन उसने अच्छी चुनौती दी। मुझे यकीन है कि आने वाले समय में हम पदक जरूर जीतेंगे।’ दर्शक दीर्घा में मौजूद विदेशी जहां यह नजारा देखकर हैरान थे तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हॉकी कवरेज के लिए आए खेल पत्रकारों को इसका तजुर्बा था। इंग्लैंड से आए रॉड गिलमोर ने कहा, ‘सचिन वाकई भारत में क्रिकेट का ही नहीं खेलों का भगवान हैं। रिटायर होने के इतने साल बाद भी उनका क्रेज बरकरार है।’

Leave A Comment