Breaking News:

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026



हॉकी वर्ल्ड कप: भारत-पाक का फाइनल में मुकाबला संभव

india

भुवनेश्वर |भारत और पाकिस्तान की आपसी भिड़ंत पर फिर चाहे क्रिकेट हो या हॉकी पूरी दुनिया के प्रशंसकों की नजर रहती है। ओडिशा में चल रहे हॉकी वर्ल्ड कप में ग्रुप तय होने के बाद दोनों देशों के प्रशंसकों को कुछ निराशा हुई थी। वजह साफ थी, भारत और पाकिस्तान को दो अलग-अलग ग्रुपों में रखा गया था। लेकिन टूर्नमेंट में अब तक खेले गए मुकाबलों के बाद जिस तरह के समीकरण बन रहे हैं, उससे पूरी संभावना है कि यह दो चिरप्रतिद्वंद्वी टीमें आपस में भिड़ सकती हैं। टूर्नमेंट में भाग लेने वाली 16 टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है। सभी ग्रुप में चार-चार टीमें हैं। भारत ग्रुप सी में तो पाकिस्तान ग्रुप डी में है। सभी ग्रुप की टॉप टीम सीधे क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचेंगी, जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली टीम बाहर हो जाएगी। दूसरे और तीसरे स्थान की टीम के बीच मुकाबला होगा जिसकी विजेता टीम को क्वॉर्टर फाइनल में जगह मिलेगी। भारत के ग्रुप में सभी टीमें 2-2 मैच खेल चुकी हैं जबकि पाकिस्तान के ग्रुप में सभी टीमों ने 1-1 मैच खेले हैं। भारत दो मैचों में एक जीत और एक ड्रॉ से ग्रुप में टॉप पर है। ज्यादा संभावना है कि भारत अपने ग्रुप में टॉप पर ही रहे क्योंकि, उसका अगला मुकाबला कनाडा से है, जिससे हारने या ड्रॉ खेलने की उम्मीद कम ही है। दूसरी तरफ पाकिस्तान को जर्मनी के खिलाफ हार मिली है। उसे अब नीदरलैंड्स और मलयेशिया से खेलना है। हो सकता है कि नीदरलैंड्स उसे हरा दे, लेकिन मलयेशिया से हारने की संभावना कम है। ऐसे में टीम ग्रुप में तीसरे स्थान पर रह सकती है। इस स्थिति में पाकिस्तान को क्रॉस ओवर मुकाबला खेलना होगा। टूर्नमेंट के फॉर्मेट के मुताबिक ग्रुप डी से क्रॉस ओवर की विजेता टीम ग्रुप सी की टॉपर टीम से भिड़ेगी। लिहाजा, भारत-पाक में भिड़ंत हो सकती है।

Leave A Comment