Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



1.50 करोड रूपए की लागत से बनी स्वर्ण निर्मित पालकी का अनावरण

cm_uk1

देहरादून/नानकमत्ता| मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज नानकमत्ता साहिब गुरूद्वारा परिसर में 1.50-1.50 करोड रूपए की लागत से बनी स्वर्ण निर्मित पालकी का श्रद्धापूर्वक अनावरण किया। इससे पूर्व श्री रावत ने गुरूद्वारे में मत्था टेक कर अरदास की। इस अवसर पर गुरूद्वारा प्रबन्ध कमेटी द्वारा रावत को गुरूद्वारे का माॅडल एवं सरोपा भेंट किया गया। मुख्यमंत्री रावत आज नानकमत्ता में कार सेवा प्रबन्ध कमेटी के तत्वाधान में आयोजित संगत को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नानकमत्ता गुरूनानक देव की कृपा से पवित्र भूमि है यहा निवास करने वाला कोई व्यक्ति भूखा नही रह सकता है। उन्होंने कहा कि तराई कौमी एकता का गुलदस्ता है जहां सभी धर्म जाति के लोग आपसी भाईचारे से निवास करते है । उन्हें यहां के लोगों पर पूरा भरोसा है। रावत ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि चार धाम यात्रा तथा हेमकुण्ड साहिब की यात्रा पर अवश्य आये। सरकार द्वारा चारधाम यात्रा मार्गो को पूरी तरह सुगम बना कर सभी मार्ग खोल दिये गये है। लिहाजा वह हेमकुण्ड साहिब की यात्रा पर आकर दुनिया को इस बात का सन्देश दे कि उत्तराखण्ड के धामों की यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित है। रावत ने कहा कि अभी बे मौसम बरसात से किसानों का जो नुकसान हुआ है उसके उचित मुआवजे के लिये सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ है । उन्होंने कहा कि किसानों का किसी प्रकार से उत्पीडन न हो, इसके लिये किसानों हेतु सहकारिता के क्षेत्र में एक साल तक वसूली न किये जाने तथा 6 माह तक किसी भी प्रकार का ब्याज न लिये जाने का निर्णय लिया है इसके अलावा किसानों को हल्दी/अदरक के बीजों में 75 प्रतिशत सबसिडी दी जा रही है तथा विद्युत के मामलों में 6 माह तक किसी प्रकार का सरचार्ज नही लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के नुकसान का सर्वे करा लिया गया है तथा नुकसान के अनुसार मुआवजा देने के लिये जिलाधिकारियों को आदेशित कर दिया गया है। इसके साथ ही केन्द्र सरकार को भी किसानों के नुकसान के बावत अवगत कराते हुये केन्द्रीय सहायता दिये जाने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगो की मांग पर नानकमत्ता को नगर पंचायत बनाये जाने ,उप मण्डी को पूर्ण मण्डी बनाये जाने,साधु नगर और सिडकुल के मध्य कैलाश नदी पर पुल बनाये जाने तथा नानकतमत्ता में उप तहसील बनाये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मौसम की खराबी की वजह से सडक निर्माण कार्य धीमी गति से हो पा रहा है जैसे ही मौसम ठीक होता है, तो सडक निर्माण कार्यो में तेजी लाई जायेगी। उन्होंने वर्ग-4 भूमि व अन्य भूमि प्रकरणों को मिल बैठकर समाधान निकालने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ग 4 की भूमि पर मालिकाना हक दिये जाने के लिये गरीब वर्ग से कोई धनराशि नही ली जायेगी।इस अवसर पर गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब के प्रमुख डेरा कार सेवा बाबा तरसेम सिंह,बाबा सुरेन्द्र सिंह दिल्ली वाले,बाबा श्याम सिंह रीठा साहिब,बाबा गुरजेन्ट नानकपुरी टाडा,कै0 सुरजीत सिंह,हरदयाल सिंह,राजपाल सिंह,गुरूद्वारा प्रबन्धक रणजीत सिंह,सुखविन्दर सिंह भुल्लर,रणजीत सिंह के अलावा विधायक डाॅ0 प्रेमसिंह राणा,पुष्कर सिंह धामी,पूर्व विधायक नारायण पाल, व गोपाल सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार,ब्लाक प्रमुख मंजू लता समेत सुरेश गंगवार,नारायण सिंह बिष्ट सहित जिलाधिकारी डाॅ0 पंकज कुमार पाण्डेय व एसएसपी नीलेश आन्नद भरणें व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित थें।

Leave A Comment