Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



“आप” ने निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर किया मंथन

AAP

देहरादून। आगामी नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत चुनावी तैयारियों को तेजी देते हुये आम आदमी पार्टी की एक महत्तवपूर्ण समीक्षा बैठक राजपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गयी। समीक्षा बैठक में जिला, महानगर, विधानसभा क्षेत्र, वार्ड स्तर पर संगठन के प्रारूप अनुसार नई पदाधिकारियों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया और संगठन में कार्यक्षेत्रों के अनुसार पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी।वार्डवार चल रहे जनसंपर्क अभियान को समस्त वार्डो में सुचारू रूप से संचालित करने की योजना बनाते हुये प्रत्येक वार्ड में वार्डवार क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण हेतु आगामी कार्यक्रम निर्धारित किये गये। बैठक में संगठन द्वारा निर्देशित नवीन प्रारूप के आधार पर बूथ स्तर तक गठन की कार्ययोजना बनाई गयी। विभिन्न कार्यक्षेत्रों के अनुसार पदाधिकारीयों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा कर वाार्डवार चल रहे जनसंपर्क अभियान को समस्त वार्डो में सुचारू रूप से संचालित करवाने पर चर्चा किये जाने के साथ ही प्रचार-प्रसार हेतु प्रत्येक वार्ड में फ्लेक्स बैनर लगवाने पर जोर दिया गया। बैठक में आगामी निकाय चुनाव हेतु विधानसभा स्तर पर गठित किये गऐ संगठन पर समीक्षा की गयी व निर्णय लिया गया कि महानगर स्तरीय जनसमस्याओं को जनआंदोलन का रूप देने हेतु रणनीति बनायी जायेगी।  इस अवसर पर वार्ड नं. 10 (डोभालवाला) से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सुरेश कुमार व उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य अनूप कुमार जोशी व रायपुर विधानसभा से समाजसेवी समता शुक्ला ने अन्य साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण के पश्चात निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रचार अभियानको गति प्रदान करने हेतु उपस्थित पदाधिकारीयों द्वारा प्रचार सामग्री पम्पलेट, स्टीकर आदि की लाँचिंग की गयी। बैठक में प्रदेश संचालन समिति के अध्यक्ष नवीन पिरशाली, प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया, मध्य दून जिलाध्यक्ष विशाल चौधरी , जितेन्द्र पंत, विनोद बजाज, विपिन खन्ना, श्यामलाल नाथ, सरिता गिरी, मीना नागपाल, सागर रावल, शैलेश तिवारी, रविन्द्र सिंह, एस.के.राजपूत, जे.सी.मिश्रा, सुनील घाघट, पवन रावत, विनोद पंत, रोहित कुमार सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave A Comment