Breaking News:

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026

दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना हुए सम्मानित -

Tuesday, September 1, 2026

हिंसा से बचें, आत्मा को पहचाने : आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजी -

Tuesday, September 1, 2026

तुलास इंटरनेशनल स्कूल ने ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल को 2-1 से एवं इंडियन पब्लिक स्कूल ने द टोंस ब्रिज स्कूल को 3-1 से दी मात -

Tuesday, September 1, 2026

गुरू शिष्य में पात्र-कुपात्र नहीं देखते, ‘सुपात्र’ बना देतेः अनीता भारती -

Monday, August 31, 2026

डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत -

Monday, August 31, 2026



इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

नैनीताल। जिला मुख्यालय हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल को दूसरे दिन भी जारी रही। इंटर्न डॉक्टर मौजूदा 17 हजार रुपए के मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग पर अड़े हैं। इस दौरान नियमित इंटर्नशिप ड्यूटी से दूरी बनाए डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। हालांकि मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी सेवाओं को हड़ताल से बाहर रखा गया है। शासन के लिखित फैसले तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है। हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़े डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और शासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। इंटर्न डॉक्टरों की मुख्य मांग मौजूदा 17 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार रुपये करना है। डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा के खर्च को देखते हुए 17 हजार रुपये का स्टाइपेंड पर्याप्त नहीं है। इसके साथ ही उनका कहना है कि दूसरे राज्यों में इंटर्न डॉक्टरों को मिलने वाले स्टाइपेंड की तुलना में भी उन्हें कम राशि मिल रही है। इंटर्न डॉक्टरों के मुताबिक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शासन और संबंधित अधिकारियों के सामने पहले भी कई बार अपनी बात रखी जा चुकी है, लेकिन जब उनकी मांग पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो उन्होंने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया। हड़ताल के दौरान इंटर्न डॉक्टर ओपीडी, आईपीडी, वार्ड और विभागों में होने वाली अपनी नियमित इंटर्नशिप ड्यूटी से दूर हैं। हालांकि, मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए इंटर्न डॉक्टरों ने आपातकालीन सेवाओं को आंदोलन से बाहर रखा है, ताकि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।
डॉक्टरों का कहना है कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चल रहा है। रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया जा रहा है। इंटर्न डॉक्टरों ने साफ किया है कि जब तक 30 हजार रुपये स्टाइपेंड की मांग पर शासन की ओर से सकारात्मक और लिखित निर्णय नहीं आता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Leave A Comment