Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



कर्मचारियों के तबादले स्थानांतरण एक्ट के तहत ही सम्भव : मुख्यमंत्री

cm-uk

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास के जनता मिलन हॉल में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। जन-सुनवाई कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए। इनमें लोनिवि, सिंचाई, परिवहन, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, राजस्व, ऊर्जा, नगर निगम, पुलिस आदि विभागों से संबंधित थे।
राजकीय सेवा के अनेक कार्मिको द्वारा दुर्गम से सुगम में स्थानान्तरण के मामले लाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानान्तरण सम्बन्धित अनुरोध जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान बिल्कुल न लाए जाएं। राज्य में ट्रांसफर एक्ट लागू होने से राजकीय सेवाओं के सभी स्थानान्तरण नियामानुसार किए जाएगे। स्थानांतरण के लिए जनता मिलन कार्यक्रम उचित फोरम नहीं है। कार्यक्रम के दौरान अपने ट्रांसफर के लिए आई उत्तरकाशी की एक प्राईमरी शिक्षिका ने अभद्रता दिखाई और अपशब्दों का प्रयोग किया। शिक्षिका से अपनी बात मर्यादित ढंग से रखने का अनुरोध किए जाने पर भी जब शिक्षिका ने लगातार अभद्रता का परिचय दिया तो उक्त शिक्षिका को निलम्बित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसाधारण की वाजिब शिकायतों को दूर करने के लिए राज्य सरकार तत्पर है। लोगों की समस्याओं का उनके गांव, ब्लॉक व जिला स्तर पर समाधान हो सके इसके लिए जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी स्तर पर भी नियमित रूप से शिकायत निवारण शिविर लगाए जाते हैं। जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी निवासी खुशीराम ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगो ने अवैध कब्जा कर लिया है तथा उनको असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक नैनीताल को तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए।  वाचस्पति बहुखण्डी द्वारा देहरादून से बैजरो वाया ऋषिकेश-सतपुली रूट पर रोडवेज बस सेवा हेतु अनुरोध किया गया। जिस पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। अध्यक्ष टिहरी मूल विस्थापित संगठन द्वारा टिहरी बांध विस्थापितों को निःशुल्क पानी व बिजली आपूर्ति, खाता-खतौनी की लागत कम करने की मांग रखी गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र द्वारा सकारात्मक सहयोग की बात कही गई। देहरादून की रहने वाली मिलि कौर जो कि असहाय घायल जानवरो के उपचार के लिए काम करती है, ने एक पशु अस्पताल के लिए भूमि की मांग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने घायल पशुओं की सेवा-उपचार हेतु मिलि कौर की प्रंशसा करते हुए उन्हें उचित सहयोग का आश्वासन दिया। देहरादून के हुकुम सिंह द्वारा देहरादून कोषागार में अपनी लम्बित पेंशन की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही जिलाधिकारी देहरादून को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। अध्यक्ष बार ऐसोसिएशन टिहरी द्वारा टिहरी में डम्पिंग जोन तथा वाहन पार्किंग की समस्याओं से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। करूणा अग्रवाल द्वारा बताया गया कि रायपुर स्थित उनके आवास में बरसात के मौसम में पुस्ता न बनने के कारण बारिश का पानी घर में घुस जाता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उचित कार्यवाही के लिए कहा।  रूद्रप्रयाग जिले की राजेश्वरी देवी द्वारा बताया गया कि उनकी जमीन भीरी गांव में है। वर्तमान में वह राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत आ रही है। परंतु इसका मुआवजा किसी अन्य व्यक्ति को दिया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अमर शेखर द्वारा ऊर्जा निगम में चयन के बाद भी अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी न होने की बात कहे जाने पर मुख्यमंत्री ने मामले का परीक्षण कर शीघ्र कार्यवाही किए जाने के प्रति आश्वस्त किया। काशीपुर में एक व्यक्ति द्वारा किसी महिला के पैसे हड़प किए जाने की शिकायत पर एसएसपी ऊधमसिंहनगर को जांच करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, जिलाधिकारी देहरादून एस.ए.मुरूगेशन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment