Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



जरूरतमंद बच्चों के सपनों को पूरा करेगा वाॅक फाॅर चैरिटी शो

uk-mo

देहरादून। नक्षत्र इवेंट्स एंड कंसल्टेंसी व प्लैनेट इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में राजपुर रोड स्थित पवित्राज सलून में वाॅक फाॅर चैरिटी के आॅडिशन का आयोजन किया गया। नक्षत्र इवेंट्स एंड कंसल्टेंसी व प्लैनेट इवेंट्स द्वारा आयोजित वाॅक फाॅर चैरिटी शो से प्राप्त फंड को पंख फाउंडेशन के जरिए जरूरतमंद बच्चों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाएंगी। आॅडिशन के निर्णायक मंडल में ब्लैसिंग फार्म के ओनर व समाज सेवक श्रवण वर्मा, वाॅक फाॅर चैरिटी के शो डायरेक्टर पारस जसवाल, मिस यूके आकांक्षा गुप्ता, मिस यूपी की विजेता व मिस यूके की रनरअप सुरभि त्रिवेदी, पवित्राज की ओनर मीनाक्षी शर्मा बतौर जज उपस्थित रहे। आॅडिशन में देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश, मसूरी, हरिद्वार, रूड़की व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों से 40 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वाॅक फाॅर चैरिटी 2018 के आॅडिशन में युवाओं व युवतियों ने काॅन्फिडेंस, बाॅडी लैंग्वेज, कम्युनिकेशन स्किल्स व स्टाइल के सही मेल से निर्णायक मंडल का दिल जीता। प्रतिभागियों ने परफेक्ट रैंप वाॅक कर अपने हुनर का परिचय दिया। इस दौरान जजों ने सभी प्रतिभागियों के प्रतिभा की सराहना की। आयोजक नवीन सिंघानिया ने वाॅक फाॅर चैरिटी 2018 के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, आज वे सपनों की अहमियत को भली-भांति समझते हैं। यही वजह है कि, नक्षत्र इवेंट्स एंड कंसल्टेंसी व प्लैनेट इवेंट्स इस शो के माध्यम से प्राप्त फंड द्वारा जरूरतमंद व विकलांग बच्चों के सपनों को पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने संस्थाओं व संगठनों से वाॅक फाॅर चैरिटी से जुड़ने की अपील की। वाॅक फाॅर चैरिटी 2018 के शो डायरेक्टर पारस जसवाल व सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि, वाॅक फाॅर चैरिटी 2018 में 100 से अधिक युवा माॅडल्स फैशन जगत के सुप्रसिद्ध डिजाइनर्स किंगशुक भादुरी, सबा खान, सहित अन्य डिजाइनर्स के डिजाइन कलेक्शन को रैंप पर प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने बताया कि, शो के बाद भी चयनित माॅडल्स को उनकी प्रतिभा के अनुसार निखारने का कार्य किया जाएगा। अगस्त माह में वाॅक फाॅर चैरिटी 2018 शो के ग्रैंड फिनाले में बिग बाॅस फेम कवलजीत सिंह सहित अन्य सेलिब्रिटीज व गणमान्य लोग शामिल होंगे। आॅडिशन में वाॅक फाॅर चैरिटी 2018 की टीम मेंबर मानसी शर्मा, अंकित रावत , परभव नूर फतेह ,अभिषेक व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave A Comment