Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



जरा हटके : मुसलमानों ने की गुरु पूर्णिमा की पूजा

ekta

धर्म के आड़ में जहाँ एक तरफ नफरत का साया मड़राता है वही धर्म को लेकर राजनीति भी जनता के बीच खेली जाती है वही एक तरफ धर्म नगरी काशी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांप्रदायिक सद्भावना का वह नजारा देखने को मिला जिसके लिए कभी महान संत रामानंद एवं उनके शिष्‍य कबीर ने सपना देखा था। पातालपुरी मठ में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पीठाधीश्‍वर महंत बालक दास की आरती उतार पूरी दुनिया को संदेश दिया। काशी के विख्‍यात आश्रमों से लेकर मठों-विद्यालयों तक में गुरु पूर्णिमा उत्‍सव की धूम रही। पड़ाव स्थित भगवान अवधूत राम आश्रम, रवीद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम आश्रम, गढ़वा घाट, मणिकर्णिका स्थित सतुआ बाबा आश्रम, अखाड़ा गोस्‍वामी तुलसीदास, अन्‍नपूर्णा मठ, मछली बंदर मठ, धर्मसंघ, परमहंस आश्रम समेत अन्‍य आश्रमों में बड़ी संख्‍या में शिष्‍यों के गुरु पूजन करने पहुंचने से मेले सा नजारा रहा। अखाड़ा गोस्‍वामी तुलसीदास में गोस्‍वामी तुलसीदास की खड़ाऊं, उनके तैलचित्र और मानस की मूल पोथी का पूजन किया गया। शहर के बीच स्थित पातालपुरी मठ में मुस्लिम धर्मगुरु इरफान अहमद शम्‍सी, मुस्लिम राष्‍ट्रीय मंच के नेता मो. अजहरुद्दीन और उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की सदस्‍य नाजनीन अंसारी के साथ पहुंचे मुस्लिम भाई-बहनों ने महंत बालक दास का माल्‍यार्पण कर आरती उतारी और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्‍मान किया। कोई भी धर्म भेद नहीं सिखाता है। सभी धर्मों में गुरु को सर्वोच्‍च स्‍थान प्राप्‍त है। रामानंद ने कबीर को शिष्‍य बनाकर संदेश दिया था कि धर्म के आधार पर भेदभाव इंसानियत के खिलाफ है।

Leave A Comment