Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी

 

देहरादून। परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं वर्तमान आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद से तथा परम पूज्य आर्यिका रत्न गुरुमाँ 105 श्री पूर्णमति माताजी के पावन सान्निध्य में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन, गांधी रोड, देहरादून में नित्य नियम पूजन के पश्चात शिक्षक दिवस के अवसर पर वीर विद्या युवा मंडल एवं विद्या सिंधु बालिका मंडल, देहरादून द्वारा विशेष स्मृति एवं प्रेरणा समारोह का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर गुरुमाँ की दीक्षा से लेकर वर्तमान समय तक की उनकी प्रेरणादायी जीवन-यात्रा एवं महत्वपूर्ण स्मृतियों को सुंदर मंच-सज्जा और चित्रों के माध्यम से पुनः जीवंत किया गया। कार्यक्रम में देहरादून सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन होता रहा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रातःकाल आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए गुरु की महत्ता तथा समाज और व्यक्ति के जीवन पर गुरु के प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो।” गुरु हमारे जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।

इस अवसर पर शिक्षक के सम्मान में भावपूर्ण पंक्तियाँ प्रस्तुत की गईं—

“विपरीत परिस्थितियों में भी विश्वास लिए चलता है,
धार के विरुद्ध नदी में नाव लिए चलता है।
मृत्यु के सम्मुख भी जीवन की आस जगाता है,
शिक्षक भूख में भी भोजन मंत्र लिए चलता है।

कभी किसी हाल में किसी से नहीं हारा है,
हर निराश और टूटे मन का वह बना सहारा है।
दानव को भी मानव बनना शिक्षक सिखलाता है,
मझधार में भटकी नैया का वह बन जाता किनारा है।”

सायंकाल प्रतिदिन की भाँति पाठशाला, शंका समाधान एवं महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इस अवसर पर देहरादून जैन समाज की विद्या-समय-पूर्ण वर्षायोग समिति के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य, श्रद्धालु एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Comment