Breaking News:

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026

दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना हुए सम्मानित -

Tuesday, September 1, 2026

हिंसा से बचें, आत्मा को पहचाने : आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजी -

Tuesday, September 1, 2026

तुलास इंटरनेशनल स्कूल ने ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल को 2-1 से एवं इंडियन पब्लिक स्कूल ने द टोंस ब्रिज स्कूल को 3-1 से दी मात -

Tuesday, September 1, 2026

गुरू शिष्य में पात्र-कुपात्र नहीं देखते, ‘सुपात्र’ बना देतेः अनीता भारती -

Monday, August 31, 2026

डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत -

Monday, August 31, 2026

परिवार के साथ गंगा स्नान करने आई महिला हरकी पैड़ी से लापता, अपहरण का आरोप -

Monday, August 31, 2026

पूर्व उप महाधिवक्ता हर्षमणि रतूड़ी ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 25वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Monday, August 31, 2026

कर्तृत्व भाव की भूल छोड़ आत्मा की ओर लौटना ही धर्म की सच्ची साधना : आर्यिका पूर्णमति माताजी -

Monday, August 31, 2026

अपराध : पत्नी की हत्या करने वाले पति को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार -

Saturday, August 29, 2026

60 वर्ष की आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर, उत्तराखंड सीएम का ऐलान -

Saturday, August 29, 2026



जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन

“नारी शक्ति, समाज की संस्कृति” रूपी आयोजन

देहरादून। परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी के पावन दिव्य सान्निध्य में गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में जैन समाज की विभिन्न महिला मंडलों द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन “नारी शक्ति, समाज की संस्कृति” का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नारी शक्ति, संस्कार, धर्म एवं समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुमारी शैलजा जी, माननीय सांसद एवं उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रभारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सविता कपूर जी, माननीय विधायक, कैंट विधानसभा, तथा श्री गणेश गोदियाल जी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं द्वारा लघु नाटिकाओं तथा बैनर प्रस्तुतियों के माध्यम से धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों को अत्यंत सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रत्येक लघु नाटिका लगभग 5 मिनट तथा बैनर प्रस्तुति लगभग 2 मिनट की रही। इस अवसर पर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि नारी संस्कार सम्मेलन में बैनर प्रेजेंटेशन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्या सिंधु बालिका मंडल, जैन मिलन महिला भाग्य ज्योति, माजरा मंदिर, दिगंबर जैन समाज विकासनगर, प्रगति परिवार, जैन मिलन राजुल, एकता एवं महिला मिलन माजरा, वीरांगना मंच शिवालिक, श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर क्लेमेंटाउन, मूकमाटी परिवार, जिनवाणी जागृति मंच तथा प्रभु समर्पण समिति सहित विभिन्न संस्थाओं ने सहभागिता की।प्रस्तुतियों में सती सीता की अग्नि परीक्षा, सोलह सतियां, सोलह शुद्धियां, संस्कार पाठशाला, धर्म में नारी का योगदान, नारी का श्रृंगार, संस्कारी नारी का महत्व, अष्टमंगल द्रव्य, भक्तामर स्तोत्र, आठ कर्म तथा वीरांगना झांसी की रानी , लिव इन रिलेशनशिप जैसे विषयों को मंचित किया गया, सभी प्रस्तुतियां अत्यंत प्रेरणादायक, भावपूर्ण एवं अंतर्मन को स्पर्श करने वाली रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रस्तुतियों की भरपूर सराहना की तथा आनंदपूर्वक कार्यक्रम का लाभ लिया।इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष  गीता खन्ना  तथा हिमाचल टाइम्स की संपादक एवं समाजसेवी श्रीमती इंद्राणी पांधी को एवं सभी संस्थाओं का सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

धार्मिक एवं नैतिक संस्कारों से ही समाज को सही दिशा मिल सकती है

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज की संस्कृति एवं संस्कारों की संवाहक भी है। धार्मिक एवं नैतिक संस्कारों से ही समाज को सही दिशा मिल सकती है। परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि सम्मेलन में प्रस्तुत की गई सभी प्रस्तुतियों से हमें कुछ न कुछ सीख लेकर उसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए। जीवन में धार्मिक संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक है। संस्कारों के बिना जीवन निराधार हो जाता है और धर्म ही जीवन का आधार है। धर्म के माध्यम से ही मानव जीवन की नैया पार होती है। संसार में भौतिक वस्तुएं क्षणिक आनंद प्रदान करती हैं, जबकि धर्म आत्मा को कल्याण की ओर ले जाता है तथा मोक्ष मार्ग का रास्ता प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में धर्म, संस्कार और सदाचार को स्थान देना चाहिए तथा नारी शक्ति को समाज में संस्कार एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर आगे आना चाहिए। कार्यक्रम का समापन धर्म, संस्कार एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर जैन समाज के सभी पदाधिकारी एवं श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति के सभी सदस्य, विकासनगर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुगण आदि से आए लोगों ने सहभागिता की।

Leave A Comment