Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



लापता युवक का कंकाल बरामद, जानिए खबर

cr

रुद्रपुर। पिछले डेढ़ वर्ष से संजीव के परिजन यह आस लगाये बैठे थे कि मां पूर्णागिरी के दर्शन करने गया उनका लाडला एक दिन जरूर घर वापस आयेगा लेकिन गत दिनों जब चम्पावत पुलिस ने चांचरी में हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा किया तो पता चला कि हत्यारोपी प्रीतम सिंह ने घासमंडी निवासी 10वीं कक्षा के छात्र संजीव कुमार की भी वर्ष 2017में हत्या कर दी थी। जैसे ही यह जानकारी संजीव के परिजनों को लगी तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक संजीव के परिजन चम्पावत को रवाना हो गये हैं।  वहीं हत्यारोपी की निशानदेई पर चम्पावत पुलिस ने टनकपुर क्षेत्र से संजीव का कंकाल बरामद कर लिया है। घासमंडी निवासी संजीव कुमार वर्ष 2017 में पूर्णागिरी मेले में परिवार सहित गया था और वापस लौटते समय वह गायब हो गया था। उसके लापता होने के एक सप्ताह बाद उसका एक मोबाइल सूखीढांग निवासी एक युवक से जबकि दूसरा मोबाइल टनकपुर निवासी एक व्यक्ति से बरामद किया गया था। जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला था कि प्रीतम ने ही दोनों मोबाइल उन्हें बेचे थे। तब से पुलिस प्रीतम की तलाश कर रही थी। गत दिनों चम्पावत में तिहरा हत्याकांड हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी प्रीतम और उसके साथी विकास को धर दबोचा था। जब पुलिस ने प्रीतम से सख्ती सेपूछताछ की तो उसने बताया कि संजीव उसे मेला क्षेत्र के एकांत स्थान पर मिला था। जब उसने संजीव से लूटपाट करनी चाही तो उसने विरोध कर दिया जिस पर प्रीतम ने गला घोंटकर संजीव की हत्या कर दी और उसका शव भैरव मंदिर के नीचे एक सूनसान इलाके में ठिकाने पर लगा दिया। संजीव की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं चम्पावत पुलिस इस तिहरे हत्याकांड से सकते में है और हत्यारोपी प्रीतम ने रूद्रपुर घासमंडी के संजीव की हत्या कर दी। अब स्थानीय पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गयी है। हत्यारोपी प्रीतम सिंह की निशानदेई पर चम्पावत पुलिस ने टनकपुर क्षेत्र से मृतक संजीव का कंकाल बरामद कर लिया है। मृतक संजीव पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था और गोविंद विद्या मंदिर बंगाली कालोनी में कक्षा 10 का छात्र था।

Leave A Comment