Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



सीएम ने की ‘डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट’ तैयारियों की समीक्षा

cm-uk

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि इन्वेस्टर्स समिट के लिए फुलप्रूफ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। सभी तैयारियां हर हाल में इस माह के अंत कर ली जाएं। समिट में शामिल होने वाले उद्यमियों व निवेशकों को हर जरूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध हों। इसके लिए पर्याप्त संख्या में काउंटर हों और उच्च स्तरीय अधिकारियों को इसकी जिम्मेवारी दी जाए। इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन स्थल पर उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता व संस्कृति की झलकी दिखाई दे। मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित बैठक में 7 व 8 अक्टूबर को देहरादून में होने वाले ‘डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड: इन्वेस्टर्स समिट’ की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समिट में प्रतिभाग करने के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में उद्योगपति, विभिन्न कम्पनियों के सीईओ, उद्यमी आएंगे। उन्हें बताया जाए कि उत्तराखण्ड में निवेश करना उनके लिए कैसे फायदेमंद है। उनकी हर जिज्ञासा का समाधान हो। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों खासतौर पर समिट में फोकस किए जा रहे क्षेत्रों से संबंधित अधिकारियों के फिंगरटिप्स पर हर तरह की अद्यतन जानकारियां होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों के लिए बैकवर्ड लिंकेज की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए यथासम्भव महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाए। तकनीकी काॅलेजों व विश्वविद्यालयों के चुनिंदा छात्रों को भी इसमें प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाए। इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा। हम इस मौके का लाभ उत्तराखण्ड के पर्यटन विशेष रूप से विंटर टूरिज्म को प्रोमोट करने में भी कर सकते हैं। पर्यटन भी इन्वेस्टर्स समिट का प्रमुख फोकस क्षेत्र है। इसमें ‘फोग फ्री विंटर टूरिज्म’ पंच लाईन हो सकती है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर की साफ सफाई, सड़कों का सुधारीकरण, सौंदर्यीकरण आदि काम युद्धस्तर पर किए जाएं। हर हाल में इस माह के अंत तक सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। समिट में भाग लेने वाले निवेशकों व उद्यमियों को परोसे जाने वाले भोजन में उत्तराखण्ड के व्यंजन भी रखे जाएं। बैठक में बताया गया कि मुख्य आयोजन देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। यहां की तैयारियों का ब्लू प्रिंट बना लिया गया है और उसके अनुरूप व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आॅन लाईन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ किए जा चुके हैं। इसके अलावा उद्यमियों को आमंत्रण भी भेजे गए हैं। 12 सेक्टर्स बनाकर सचिव स्तर के अधिकारियों को इनकी जिम्मेवारी दी गई है। प्रवेश स्थान पर वेन्यू मैप भी प्रदर्शित होगा। दो दिवसीय सत्र के उद्घाटन सत्र को प्रधानमंत्री व समापन सत्र को केंद्रीय गृह मंत्री सम्बोधित करेंगे। दो दिवसीय समिट के दौरान कृषि व खाद्य प्रसंस्करण, मैन्यूफेक्चरिंग, शिक्षा व कौशल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आईटी, हेल्थ व वैलनैस, फिल्म शूटिंग विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें विभिन्न केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सचिव व देश के जाने माने उद्योगपति व्याख्यान देंगे। सभी व्यवस्थाओं के लिए 8 समितियां बनाई गई हैं। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार डाॅ.के.एस.पंवार, तकनीकी सलाहकार डाॅ.नरेन्द्र सिंह, प्रमुख सचिव डाॅ. मनीषा पंवार, आनंद वर्द्धन, डाॅ. भूपिंदर कौर औलख, सचिव आर.के.सुधांशु, दिलीप जावलकर, नितेष झा, राधिका झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment