Breaking News:

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026



उत्तराखंड विधानसभा सत्र : अनेक मुद्दों पर हुई चर्चा

vidhansabha_uttarakhand

देहरादून। राज्य विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार को प्रारंभ हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही महंगाई के मामलों को कार्यस्थगन के तहत चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने हंगामा किया। स्पीकर के नियम 58 के तहत मामले को सुनने के आश्वासन पर कांग्रेस विधायक शांत हुए। इसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ, जो कि सुचारु रूप से चला। प्रश्नकाल के दौरान विधायक अपने सवालों के माध्यम से मंत्रियों को घेरने की कोशिश में जुटे रहे। कई अनुपूरक प्रश्नों का जवाब देते वक्त मंत्री फंसते नजर आए। सदन की कार्यवाही पूर्वाहन 11 बजे शुरु होते ही विपक्ष ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए इस पर कार्यस्थगन के तहत चर्चा की मांग को लेकर हंगामा शुरु कर दिया। इस पर विधानसभा स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा व्यवस्था दी गई कि इस मुद्दे को नियम-58 के तहत सुन लिया जाएगा, उसके बाद विपक्ष शांत हुआ और प्रश्न सुचारु रूप से चल सका। कांग्रेस विधायक ममता राकेश द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के राज्य के वार्षिक आय-व्ययक में 42798.31 करोड़ रुपये की धनाशि का प्रावधान किया गया है। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के एक सवाल के जवाब में समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने बताया कि नवजात पुत्री व मां का संयुक्त खाता खोले जाने का प्राविधान है। माता के जीवित न होने पर नवजात पुत्री व पिता अथवचा माता-पिता दोनों के राष्ट्रीयकृत बैंकों के कार्यशील सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी व निजी बैंकों में भी संयुक्त खाता खोले जाने के लिए अधिकृत हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के एक अन्य तारांकित सवाल के जवाब में समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के दृष्टिगत महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग की कल्याणकारी योजनाओं को एकीकृत कर नंदा गौरा योजना संचालित की जा रही है। नंदा गौरा योजना का मूल उद्देश्य कन्य भू्रण हत्या पर रोक लगाना, बाल विवाह रोकना, समाज में लैंगिक असमानता को दूर करना, उन्हें उच्च शिक्षा प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। जिसके लिए 36000 रु ग्रामीण क्षेत्र में और 42000 रु शहरी क्षेत्र में वार्षिक आय वाले उन परिवार की प्रथम दो बालिकाओं के लिए जन्म से विवाह तक विभिन्न चरणों में कुल 51000 की आर्थिक सहायता ई पेमेंट के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। विधायक देशराज कर्णवाल के भिक्षावृत्ति से संबंधित तारांकित प्रश्न के जवाब में समाज कल्याण मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश भिक्षावृत्ति प्रतिषेध अधिनियम 1975 संपूर्ण उत्तराखंड में लागू किया गया है, जिसके अंतगर्त विभावृत्ति के रोकथाम के लिए किए गए प्राविधानानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। विधायक प्रीतम सिंह पंवार के तारांकित प्रश्न के जवाब में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण की स्थापना के उपरांत प्राधिकरण बोर्ड का गठन करते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी की नियुक्ति की गई है। टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण के लिएस 24 पदों की स्वीकृति दी जा चुकी है। वर्तमान में टिहरी जलाशय में साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए साहसिक क्रीड़ा के 48 लाईसेंस निर्गत किए जा चुके हैं।

Leave A Comment