Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



बाहरी देशो ने इन्वेस्टर्स समिट में बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

uk uk

देहरादून | इन्वेस्टर्स समिट-2018 के जापान पाटर्नर कन्ट्री सेशन में जापान एम्बेसडर केन्जी हिरामात्सू ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, योगा, खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की पर्याप्त संभावनाएं हैं। प्रदेश के ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल जापानी पर्यटकों के लिए आकर्षक हैं तथा योगाभ्यास के लिए जापानी पर्यटक ऋषिकेष एवं हरिद्वार को पसंद करते हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं योगा केेन्द्र अवस्थापना विकास में अधिकाधिक रूचि दिखाई। उन्होंने कहा कि जापान खाद्य प्रसंस्करण में विषेषज्ञता रखता है। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं में निवेष हेतु एम.ओ.यू. भी किये जाने का आष्वासन दिया। उन्होंने उत्तराखण्ड को भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील मानते हुए जापान की इस क्षेत्र में विशेषज्ञता का उपयोग आपदा न्यूनीकरण में किये जाने का आश्वासन दिया। सचिव, उत्तराखण्ड आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने कहा कि उत्तराखण्ड विगत 10 वर्ष से उत्तर भारत के नये मैनुफैक्चरिंग हब के रुप में उभरा है। प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए पर्यटन, उद्योग आदि नीतियों में सुविधाएं बढ़ाई गई है। जिसके तहत नई पर्यटन नीति, इलैक्ट्रिक वाहन प्रोत्साहन, आई.टी, आदि अनेक नीतियां बनाई है। यहां दक्ष मानव संसाधन व उद्योग का बेहतर माहौल है। जापान की सुजुकी मोटर कारपोरेषन ने भारत में आर्थिकी में आयाम स्थापित किये है। जापान भारत में सर्वाधिक निवेष करने वाला तीसरा देश है। उन्होंने जापान से प्रदेश में अधिकाधिक निवेश करने की अपेक्षा की। जापान इन्टरनेशनल कारपोरेषन एजेन्सी की वरिष्ठ प्रतिनिधि टोरु उमाची ने जापान द्वारा देश में संचालित जीका योजना द्वारा भारत में आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में किये गये विकास पर प्रकाष डाला। वाइस प्रेसीडेन्ट डेन्सो रजनीश दीवान ने बताया कि डेन्सो द्वारा सन् 2008 में हरिद्वार में दुपहिया वाहन की परियोजना स्थापित की गई थी। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा योगा, विष्व महिला दिवस आयोजनों में भी सहयोग किया गया है तथा हरिद्वार के विद्यालयों में सामाजिक विकास में सहयोग किया जाता है। इस अवसर पर उपनिदेषक जनरल जैट्रो, तकाषी सुचिया ने भी जापान एक्सटरनल ट्रेड आरगेनाइजेषन द्वारा भारत में संचालित प्रोजेक्ट की जानकारी दी | डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट 2018 कार्यक्रम में आयोजित कंट्री पार्टनर सेशन में चेक गणराज्य ने आॅटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, आर्गेनिक खाद, पोर्टेबल पेट्रोलियम एवं सूचना प्राद्योगिकी क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जताई। मुख्य वक्ता चेक गणराज्य मीलान हूवार्का ने स्प्रीचुअल इकोजोन के रूप में उत्तराखण्ड पर्यटन में निवेश की संभावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चेक गणराज्य उत्तराखण्ड में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का इच्छुक है। एलाइंज ग्रुप के काॅमर्शियल डायरेक्टर (पेट्रोकार्ड चैक) आई.जे.प्रुथी ने पोर्टेबल पेट्रोल पंप की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड पर्यटन राज्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। दूर दराज के क्षेत्र में पोर्टेबल पेट्रोल पंप अत्यंत सहायक होगा। चेक गणराज्य इसमें निवेश करेगा। एलाइंज ग्रुप के अर्चना कम्बोलिया ने आर्गेनिक खाद में निवेश की इच्छा व्यक्त की। एलाइंज ग्रुप के सरप्रीत सिंह ने बैंकिंग सेक्टर में निवेश की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर चेक गणराज्य दूतावास के मीलान टोस एवं सचिव डाॅ.भूपेन्द्र कौर औलख आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment