Breaking News:

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026



देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया

13 वर्षीय शिवांश शर्मा ने लीग में अपने पहले मैच में दागा शानदार गोल : डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत

देहरादून। फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ देहरादून द्वारा आयोजित देहरादून सुपर लीग के अंतर्गत पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में खेले गए मुकाबले में देहरादून फुटबॉल एकेडमी (DFA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनुभवी खिलाड़ियों से सुसज्जित दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से करारी शिकस्त दी। यह लीग ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) एवं उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ देहरादून द्वारा आयोजित की जा रही है। उत्कर्ष, तेंज़ीन और युवा शिवांश ने किए गोल मैच में देहरादून फुटबॉल एकेडमी के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से पहला गोल 35वें मिनट में उत्कर्ष ज्ञानसू ने किया। इसके बाद 65वें मिनट में तेंज़ीन ने शानदार गोल दागकर टीम की बढ़त 2–0 कर दी।
मैच का सबसे खास पल 80वें मिनट में देखने को मिला, जब मात्र 13 वर्षीय युवा खिलाड़ी शिवांश शर्मा ने अपने लीग करियर के पहले मैच में शानदार गोल करके स्कोर 3–0 कर दिया। शिवांश का यह प्रदर्शन टीम के लिए विशेष उपलब्धि रहा। उल्लेखनीय है कि शिवांश के परिवार में पहले भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेलने वाले खिलाड़ी रहे हैं।
दो जीत और दो हार के साथ चौथे स्थान पर DFA
देहरादून फुटबॉल एकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष एवं हेड कोच डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम देहरादून सुपर लीग में लगातार अच्छा खेल दिखा रही है। दो जीत और दो हार के साथ टीम वर्तमान में अंक तालिका में चौथे स्थान पर है, जबकि उसके अभी दो मुकाबले शेष हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम दून सिटी एफसी और स्पोर्ट्स हॉस्टल के विरुद्ध अपने दोनों आगामी मैच जीतकर महत्वपूर्ण अंक अर्जित करेगी और अंक तालिका में शीर्ष स्थानों की ओर बढ़ेगी। डॉ. रावत ने इस शानदार जीत के लिए सभी खिलाड़ियों, टीम मैनेजर नलिश शर्मा, असिस्टेंट कोच मनोज नेगी, गोलकीपर कोच विमल सिंह रावत तथा टीम कप्तान वरुण चौहान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

15 वर्षों से DFA और 27 वर्षों से डॉ. रावत कर रहे हैं फुटबॉल की सेवा

डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि देहरादून फुटबॉल एकेडमी पिछले 15 वर्षों से तथा वे स्वयं पिछले 27 वर्षों से उत्तराखंड में फुटबॉल के विकास के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों, रेफरियों और कोचों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। 24 और 25 अक्टूबर को होगा उत्तराखंड चैलेंज कप डॉ. रावत ने जानकारी दी कि देहरादून फुटबॉल एकेडमी की ओर से 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड चैलेंज कप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-15 एवं 50 प्लस आयु वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता स्थल: DFA ग्राउंड, गुलर घाटी रोड, भागीरथी एन्क्लेव, देहरादून।वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि देहरादून फुटबॉल एकेडमी पिछले 15 वर्षों से तथा वे स्वयं पिछले 27 वर्षों से उत्तराखंड में फुटबॉल के विकास के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों, रेफरियों और कोचों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। 24 और 25 अक्टूबर को होगा उत्तराखंड चैलेंज कप डॉ. रावत ने जानकारी दी कि देहरादून फुटबॉल एकेडमी की ओर से 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड चैलेंज कप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-15 एवं 50 प्लस आयु वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी।

प्रतियोगिता स्थल: DFA ग्राउंड, गुलर घाटी रोड, भागीरथी एन्क्लेव, देहरादून। सभी इच्छुक टीमों से अनुरोध है कि वे अपनी एंट्री 23 अक्टूबर 2026 तक सुनिश्चित कर लें। प्रवेश एवं जानकारी के लिए व्हाट्सऐप संपर्क: 9319895526

Leave A Comment