Breaking News:

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026



“भारत भारती” के नाम से राज्य में प्रतिवर्ष हो एक कार्यक्रम

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के निजी उच्च शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ अनेकता में एकता के संदेश के उद्देश्य से ‘‘भारत भारती उत्सव‘‘ मनाने की लिए विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में देश के विभिन्न राज्यों से बच्चें उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। एक स्थान पर सम्पूर्ण भारत की संस्कृति व परिवेश से बच्चे परिचित हो, उनका एक-दूसरे से समन्वय हो, ‘‘भारत भारती‘‘ के नाम से राज्य में प्रतिवर्ष एक कार्यक्रम आयोजित किया जाय तो इससे बच्चे भी आपस में तालमेल कर पाएंगे, जिससे राष्ट्रीय एकता का संदेश भी जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड में पढ़ने वाले अनेक राज्यों के बच्चों को अपनी सांस्कृतिक परिवेश का एहसास हो। हमारा प्रयास है कि उत्तराखण्ड से सम्पूर्ण देश में एकता का स्वर पहुॅचें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से लोग देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, और रहन-सहन से भी परिचित होंगे। यहां पढ़ने वाले बच्चों को दोस्ताना माहौल मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के बच्चे जो यहां पढ़ रहे हैं, उन्हें एक मंच देकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा सकते हैं। इसके लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को नशे की बुरी लत से बचाया जा सके, इसके लिए भी शिक्षण संस्थानों को प्रयास करने होंगे।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति दीप्ति रावत, अपर सचिव मुख्यमंत्री डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, निदेशक संस्कृति विभाग बीना भट्ट, क्वांटम युनिवर्सिटी के वीसी विवेक कुमार, उत्तराखण्ड युनिवर्सिटी के चांसलर जितेन्द्र जोशी, कोर कालेज के चांसलर जे.सी.जैन, डॉ.विपिन चौधरी, डॉ. कमल घनसाला, डॉ. सुभाष गुप्ता, अनुज अग्रवाल, अरूण धांद आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment