नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित
Posted by Pehchanexpress Admin on Sunday, September 20, 2026 · Leave a Comment

एकदिवसीय कार्यक्रम स्वामी रामतीर्थ परिसर में संपन्न
टिहरी /देहरादून | राष्ट्रीय सेवा योजना स्वामी रामतीर्थ परिसर, विधिक सहायता केंद्र विधि विभाग तथा टिहरी जनपद जिला युवा अधिकारी के तत्वाधान में नशा मुक्त युवा विकसित भारत पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन परिसर के सेमिनार हाल में किया गया।यह कार्यक्रम नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा विभिन्न प्रतियोगिताओ को आयोजित करके संपन्न किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ सुरक्षित और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो जे डी एस नेगी जी द्वारा दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। तत्पश्चात जिला युवा अधिकारी नई टिहरी के श्री आशीष पंत जी ने नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के ऊपर कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। तत्पश्चात विधिक सहायता केंद्र विधि विभाग के नोडल अधिकारी व संयोजक डॉ एस के चतुर्वेदी ने नशा क्या है इसके बारे में बताया तथा नशे के दुष्परिणाम क्या है इसको भी अवगत कराया। उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति नशे की समस्या से जूझ रहा है तो उसका मजाक उड़ाने के बजाय उसे सहयोग और उचित उपचार प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन करना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नई टिहरी तथा विधिक सहायता केंद्र विधि विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रमों को भी अपने वक्तव्य में गिनाया। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रो शंकर लाल जी ने नशे के विरुद्ध मुख्य बातों को अवगत कराया और छात्रों को यह भी बताया कि उन्हें अपने भविष्य की तरफ ध्यान देने चाहिए ना कि नशे की तरफ । तत्पश्चात प्रो वीणा जोशी द्वारा भी नशा मुक्ति व विकसित भारत पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात परिसर प्रभारी निदेशक प्रो जे डी एस नेगी जी ने भी छात्रों को नशे से दूर रहने तथा अपने कैरियर के प्रति ध्यान देने हेतु कहा। और यह भी कहा कि नशे की लत लगने से परिवार बिखर जाता है तथा शारीरिक व मानसिक संतुलन भी बिगड़ जाता है । छात्रों को अपने साथियों और परिवार के सदस्यों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों द्वारा और विधि विभाग के छात्रों द्वारा दो नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात नशा मुक्ति शपथ भी लिया गया इस कार्यक्रम में माई भारत पर क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर उक्त प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में परिसर के प्रो सुबोध कुमार, प्रो ए बी थपलियाल ,प्रो के सी पेटवाल, डॉ एल लार डंगवाल व अन्य शिक्षक ,शोधार्थी तथा 160 से अधिक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।