Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



पत्रकार की हत्या को चार दिन बाद भी मंत्रीजी की गिरफ्तारी नहीं

akhilesh_yadav

शाहजहाँपुर, उत्तरप्रदेश में, फ्रीलान्स पत्रकार जोगेन्द्र सिंह को 1 जून, 2015 को ज़िंदा जला दिया गया। 60% जले पत्रकार ने मरने से पहले मजिस्ट्रेट को ब्यान में उत्तर प्रदेश के डेरी मिनिस्टर राम मूर्ति सिंह को दोषी बताया। 9 जून को एफआईआर हुई, तब से मंत्रीजी नहीं दिखे और ना ही कोई गिरफ्तारी हुई है।पत्रकार के पुत्र, राघवेन्द्र सिंह, ने कहा, “ये पहली बार नहीं था कि मेरे पिता पर एक स्थानीय हिंदी समाचारपत्र में मंत्रीजी के अवैध खनन और ज़मीन कब्जाने पर लेख लिखने पर हमला हुआ है। मेरे पिता ने खोजी कहानी का पूरा विवरण फेसबुक पर डाला और अपनी जान पर खतरे का भी लिखा। इसके बाद, एक छे लोगों का दल जिसमें दो पुलिस अधिकारी सादे वेश में थे, हमारे घर में घुस आये और मेरे पिता को धमकाने लगे, पीटने लगे और फिर उन पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी”।पत्रकार जोगेन्द्र सिंह मर्डर केस में मंत्री राममूर्ति सिंह कथित रूप से फंसे है। कायदे से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्रकार हत्याकांड की हत्या के मामले में मंत्री राममूर्ति सिंह से इस्तीफा ले लेना चाहिए था। उन पर तमाम आरोप लगते रहे हैं। उनकी गुडंई से सब वाकिफ हैं। इसके बावजूद उन्हें अखिलेश यादव ने अभी तक उन्हें उनके पद से हटाया नहीं है। और इस मामले को सीबीआई को सौंप देना चाहिए था। इस देश में बहुत से पत्रकार और लोकतंत्र के सिपाही अभिव्यक्ति की आजादी को कायम करने को लेकर शहीद हुए है। जोगेंद्र सिंह उनमे से एक है। लेकिन अजीब बात है कि इस पर न हमारे प्रधानमंत्री कुछ बोल रहे हैं न मुख्यमंत्री। न ही वे अदालतें जो गंदे नालों के प्रवाह को रोकने का मसला स्वतः संज्ञान में लेते हुए नोटिस जारी कर देती है। अपने टाइमलाइन पर जोगेंद्र ने जो लिखा है वही काफी है। दिल्ली प्रेस क्लब के सदस्य दिनेश तिवारी ने कहा कि अखिलेश यादव को पत्रकार की हत्या के मामले में मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जोगेन्द्र सिंह बेहद ईमानदार पत्रकार थे। इसलिए ही उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इससे पहले भी राममूर्ति सिंह वर्मा पर तमाम आरोप लगते रहे हैं। उन पर वक्फ की जमीन कब्जा करने का आरोप लगा है। वक्फ बोर्ड उन पर सत्ता का दुरुपयोग कर जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाता रहा है। वक्फ का आरोप रहा है कि अपनी पार्टी के कार्यकर्ता गुफरान और सलीम अख्तर के माध्यम से मंत्री जी ने वक्फ की संपत्ति को शाहजहांपुर में कब्जाने की कोशिश की।

Leave A Comment