Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड चुनाव : बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा की हुई जीत

देहरादून । क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव पद के चुनाव में बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने एकतरफा जीत दर्ज की। कुल 52 वोटों में 32 वोट महिम के समर्थन में पड़े। संजय गुसाईं को महज 14 वोट पड़े और 6 वोट खराब पाए गए। महिम अब जल्द बीसीसीआई उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। रविवार सुबह 11.30 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्र के बाहर महिम वर्मा और संजय गुसाईं के समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिला। दोपहर 2 बजे तक मतदान हुआ। सीएयू के सदस्यों के अलावा डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने मतदान में हिस्सा लिया। तीन बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हुई। करीब 20 मिनट बाद चुनाव अधिकारी सुवर्द्धन ने परिणाम घोषित किए। महिम वर्मा की जीत की जानकारी मिलते ही महिम के समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिला। महिम के पिता पीसी वर्मा को समर्थकों ने फूल माला व गुलाल लगाकर जीत की शुभकामनाएं दीं। महिम की जीत के बाद महीनेभर से चल रहा सियासी घमासान खत्म होने के आसार हैं। सीएयू सचिव पद को लेकर सीएयू के भीतर की खेमेबाजी खुलकर सामने आई। महिम को शिकस्त देने के लिए कई गुटों ने हाथ भी मिलाए, लेकिन महिम के पिता पीसी वर्मा का सीएयू बनाने में संघर्ष रंग लाया। नतीजतन प्रतिद्वंद्वी को मात खानी पड़ी। कुछ सदस्यों ने कहा कि सीएयू व डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशनों में कई सदस्य पीसी वर्मा का दिल से सम्मान करते हैं। परिणाम घोषित होते ही महिम समर्थकों ने जीत पीसी वर्मा को समर्पित की। बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने कहा कि वह जीत को लेकर बेहद खुश हैं। वह उत्तराखंड क्रिकेट को खास मुकाम दिलाना चाहते हैं। उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें उत्तराखंड को पहला राज्य बनने का सौभाग्य मिला।  अब वह स्कॉलरशिप के जरिए पहाड़ के जरूरतमंद खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म देंगे। गढ़वाल व कुमाऊं एकेडमी बनाने में तेजी लाई जाएगी, यहां प्रतिभावान खिलाड़ियों को हाई लेवल ट्रेनिंग देंगे। महिम वर्मा फिलहाल बीसीसीआई की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने मुंबई गए हैं।

Leave A Comment