Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ एयरटेल पेमेंट्स बैंक की साझेदारी, जानिए खबर 

 

कोविड-19 और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों को कवर करने वाले बीमा उत्पादों की पेशकश करेगी

देहरादून। भारत के पहले पेमेंट्स बैंक, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस, जो भारत के प्रमुख व्यापारिक समूहों में से एक भारती एंटरप्राइजेज, और दुनिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में से एक एक्सा का संयुक्त उद्यम, के साथ इस चुनौतीपूर्ण समय में कोविड -19 के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने हेतु सरल और केंद्रित बीमा योजना प्रदान करने के लिए साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत, उन्होंने दो अलग-अलग स्वास्थ्य बीमा योजनाएं शुरू की हैं – भारती एक्सा ग्रुप हेल्थ एश्योर जो 25ए000 रुपये तक का लाभ प्रदान करता है और ग्रुप हॉस्पिटल कैश जो कोविड-19 से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिदिन 500 रुपये से शुरू होने वाला दैनिक लाभ प्रदान करता है।
-कोविड-19 को कवर करने वाली भारती एक्सा ग्रुप हेल्थ एश्योर पॉलिसी एक निश्चित कवर की पेशकश करती है जो 100 प्रतिशत सीमित राशि प्रदान करती है, अगर पॉलिसी धारक को पॉजिटिव डायग्नोज़ किया जाता है और उसे किसी सरकारी अस्पताल या सैन्य सुविधा में संगरोध अवस्था में रखा जाता है। यदि सरकारी अस्पताल या सैन्य सुविधा / प्रतिष्ठान में कम से कम 14 दिनों तक रहने के बाद पॉलिसी धारक को नेगेटिव डायग्नोज़ किया जाता है, तो वह बीमा राशि का 50 प्रतिशत हकदार होगा। पॉलिसी खरीद के पहले दिन से कोविड-19 के लिए सुरक्षा प्रदान करती है और इसे 499 रुपये (जीएसटी सहित) की कीमत पर खरीदा जा सकता है। जिससे आपको 25ए000 रुपये की निश्चित बीमा राशि प्राप्त होगी। इसका लाभ एयरटेल थैंक्स ऐप के बैंकिंग सेक्शन से लिया जा सकता है या एयरटेल पेमेंट्स बैंक के निकटतम एक्टिव बैंकिंग प्वाइंट पर जाकर भी आप इसका लाभ उठा सकते हैं। ग्रुप हॉस्पिटल कैश पॉलिसी अस्पताल में भर्ती होने पर प्रति दिन एक निश्चित भत्ता प्रदान करती है। इस पॉलिसी के अनुसार, इस योजना के आधार पर, ग्राहक अस्पताल में भर्ती रहने पर प्रत्येक दिन 500 या 1000 रुपये के निश्चित लाभ का हकदार है, और ये अधिकतम 10 दिनों के लिए प्रयोज्य है। यह लाभ दोगुना हो जाता है, यदि पॉलिसी धारक का इलाज इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में किया जाता है। न्यूनतम 24 घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती रहने के बाद एक ग्राहक इस लाभ का दावा कर सकता है। पहली पॉलिसी की स्थापना तिथि से 30 दिनों की प्रारंभिक प्रतीक्षा अवधि के बाद, ग्रुप हॉस्पिटल कैश में पहले से मौजूद बीमारियों और निर्दिष्ट शर्तों को शामिल किया गया है। यह उत्पाद उस पॉलिसी धारक के लिए कवरेज प्रदान करता है जो कोविड-19 के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। इसे एयरटेल पेमेंट्स बैंक के किसी भी सक्रिय बैंकिंग प्वाइंट से खरीदा जा सकता है। यह उत्पाद जल्द ही एयरटेल थैंक्स मोबाइल ऐप के बैंकिंग सेक्शन में भी उपलब्ध होगा।बिना किसी प्री-मेडिकल चेक-अप के, दोनों उत्पाद वर्तमान में एयरटेल पेमेंट्स बैंक के सेविंग्स बैंक अकाउंट ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं, जो कोविड-19 या इसके लक्षणों से पीड़ित नहीं हैं। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ श्री अनुब्रता बिस्वास ने कहा, “हमें कोविड-19 के वर्तमान प्रकोप के दौरान वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए बीमा उत्पादों की पेशकश करने में खुशी हो रही है। हमारे प्रौद्योगिकी प्लेटफ़ॉर्म और गहरे वितरण पहुंच के साथ, हम तुरंत इस उत्पाद को लाखों ग्राहकों को इस बुरे समय में पेश कर पाएंगे। हम इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने ग्राहकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहते थे, इसलिए हमनें उन स्वास्थ्य उत्पादों की पेशकश के लिए भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ भागीदारी की, जो आसानी से उपलब्ध हैं।

Leave A Comment