Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



प्रधानों को वित्तीय सहायता प्रदान करे उत्तराखंड सरकार : मंत्री प्रसाद नैथानी

देहरादून | वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने आज एक सन्देश के रूप में उत्तराखंड सरकार से अपील की | उन्होंने कहा कोरोना महामारी के तृतीय चरण की समाप्ति पर जो अब तक समस्याएं जनता के बीच में आ रही हैं उनके समाधान के लिए सरकार से हमारी प्रार्थना है कि जो 82834 प्रवासी विभिन्न प्रांतों से उत्तराखंड में आ चुके हैं और वह अपने गांव में पहुंच चुके हैं इसके लिए सरकार का धन्यवाद। लेकिन गांव में जिस जगह पर प्रवासी भाइयों को रखा जा रहा है वहां पर प्रधान, क्षेत्र पंचायत आदि सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है किंतु उनको कोई वित्तीय सुविधा नहीं दी गई है। जिसके कारण प्रधान गणों को एवं स्थानीय नागरिकों को वहां पर प्रवासी भाइयों की व्यवस्था में दिक्कत आ रही है इसका समाधान किया जाना चाहिए। और पूरे देश स्तर पर जिन उत्तराखंड के 2लाख 12 हजार 718 प्रवासियों ने उत्तराखंड आने के लिए ऑनलाइन पंजीकारण किया हैं उनको तत्काल उत्तराखंड लाने की व्यवस्था बसों द्वारा या रेलगाड़ी द्वारा की जाए। ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

कोरोना टेस्ट की गति बढायी जाए

मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि साथ ही अब तक मात्र कुल 11,000 कोरोना टेस्ट किए गए यह गति बहुत धीमी है। हमारे डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टाफ को पूरे एक्यूपमेंट दिए जाएं ताकि वह टेस्टिंग की गति को तेज कर सकें, और लोगों में जो दहशत का माहौल है उस से लोगों को निजात मिल सके।

ऑनलाइन टीचिंग में सभी गुरुजनों का आभार व्यक्त करता हूं : मंत्री प्रसाद नैथानी

साथ ही जो ई लर्निंग क्लासेस का मामला है उसमें भी बहुत बड़ी समस्या छात्र छात्राओं के साथ आ रही है। मैं ऑनलाइन टीचिंग में सभी गुरुजनों का आभार व्यक्त करता हूं जो विकट परिस्थिति के बाद भी सुचारू रूप से पठन पाठन करा रहे हैं। क्योंकि दूरदराज के इलाकों में कहीं पर मोबाइल कनेक्टिविटी अभी तक नहीं है, वहां पर बच्चे कैसे पढ़ेंगे, सब के पास एंड्रॉयड फोन भी नहीं है, उस स्थिति में जो पठन-पाठन का कार्यक्रम है वह प्रभावित हो रहा है। हमारे भविष्य के नौनिहालों के साथ जो स्थितियां पैदा हो रही हैं शिक्षा के सवाल पर उस पर सरकार शीघ्र बैठक बुलाकर पढ़ाने की व्यवस्था को सुचारू रूप से करें ताकि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी ना हो।
साथ ही एपीएल परिवारों के लोगों को जो राशन की दिक्कत आ रही है उनका कोटा बढ़ाया जाए वह लोग पैसा देने के लिए तैयार हैं। लेकिन राशन की व्यवस्था उनके लिए की जानी बहुत आवश्यक है, इससे जो भूखमरी की स्थिति है उससे निजात मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो दिन भर काम करते हैं और शाम को 2 जून की रोटी मिलती है तो अब सरकार ने जो मनरेगा के माध्यम से व्यवस्था की है इस पर धन की कमी नहीं होनी चाहिए।

कांग्रेस हर समय सरकार के साथ खड़ी

उन्होंने कहा सरकार कांग्रेस पार्टी से जो भी सहयोग चाहेगी कांग्रेस सरकार की सहयोग देने के लिए साथ खड़ी मिलेगी।

Leave A Comment