Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



उत्तराखंड के न्यायालयोें में 13177 विवाह तलाक सम्बन्धी केस लम्बित

rti
सूचना अधिकार के तहत उपलब्ध करायी सूचना से हुआ खुलासा
देहरादूून । उत्तराखंड के न्यायालयोें में 13177 विवाह तलाक सम्बन्धी केस लम्बित पड़े हैं। इसमें उच्च न्यायालय में लम्बित 1037 केस भी शामिल हैै। उत्तराखंड के तीन जिलों में पिछले तीन सालोें में लम्बित केसों में कमी आयी हैै जबकि दस जिलोें में बढ़ोत्तरी हुई हैै। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय केे लोक सूचना अधिकारी से उत्तराखंड उच्च न्यायालय तथा उसके अधीनस्थ न्यायालय में लम्बित वैैवाहिक (तलाक, विवाह विच्छेद, प्रथककीकरण आदि) केसों की सूचना मांगी थी।
 इसके उत्तर में उत्तराखंड उच्च न्यायालय केे राज्य लोक सूचना अधिकारी/ज्वाइंट रजिस्ट्रार के0सी0सुयाल ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय तथा उसकेे अधीनस्थ न्यायालयोें में लम्बित परिवार न्यायालय सम्बधी वैैवाहिक केसों के विवरण की फोटो प्रतियां उपलब्ध करायी हैै। श्री नदीम को उपलब्ध कराये गये विवरणों के अनुसार जनवरी 2020 के अंत में उत्तराखंड उच्च न्यायालय सहित 13 जिलोें की अदालतों में 13177 वैैवाहिक केस लम्बित  थे। इसमें से 1037 उत्तराखंड उच्च न्यायालय में तथा 12140 जिलोें के न्यायालयोें में लम्बित थे। पूर्व में उपलब्ध विवरणों के अनुसार जनवरी 2017 में 10336 केस लम्बित थे जिसमेें 814 उच्च न्यायालय व 9522 जिलोें के न्यायालयों में लम्बित थे। लम्बित वैवाहिक केसोें की जिलावार उपलब्ध सूचना के अनुसार सर्वाधिक 3341 केस देहरादून जिले में, दूसरे स्थान पर 3064 केस हरिद्वार तथा तीसरे स्थान पर उधमसिंह नगर जिले में 2163 केस लम्बित थे। चैथे स्थान पर नैैनीताल जिले में 1679 वैैवाहिक केस लम्बित थे। अन्य जिलों में अल्मोड़ा में 155, बागेश्वर में 80, चमोली में 135, चम्पावत में 106, पौैड़ी गढ़वाल में 766, पिथौैरागढ़ में 287, रूद्रप्रयाग में 60, टिहरी गढ़वाल में 104 तथा उत्तरकाशी में 200 केस जनवरी 2020 केे अंत में लम्बित थे। नदीम को पूर्व में उपलब्ध सूचना के अनुसार तीन साल पहले जनवरी 2017 के अंत में उत्तराखंड के न्यायालयांे में कुल 10336 वैैवाहिक केस लम्बित  थे जो 27 प्रतिशत बढ़कर जनवरी 2020 में 13177 हो गये। जिलावार आंकड़ोें के अनुसार तीन जिलों में लम्बित केसोें में कमी हुई जबकि अन्य 10 जिलोें में बढ़ोत्तरी हुई है। लम्बित केसोें की कमी वालेे जिलोें में अल्मोड़ा में 178 केसों में 13 प्रतिशत कम होकर 155, बागेश्वर में 111 में से 28 प्रतिशत कम होकर 80 तथा टिहरी गढ़वाल में 200 में से 48 प्रतिशत कम होकर 104 केस लम्बित रह गये है। अन्य लम्बित केसों की बढ़ोेत्तरी वाले जिलोें में चमोली में 73 प्र्रतिशत, चम्पावत में 51 प्रतिशत, देहरादून में 19, हरिद्वार में 35, नैैनीताल में 32 पौैड़ी गढ़वाल में 48, पिथौैरागढ़ में 49, रूद्रप्रयाग में 20, उधमसिंह नगर में 34 तथा उत्तरकाशी जिले में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैै।

Leave A Comment