Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



कांवड़ मेला में लाउड स्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध

kavad-mela

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को बीजापुर हाउस में कांवड़ मेला-2015 की व्यवस्थाओं के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री रावत ने निर्देश दिये कि कांवड़ मेला की सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित कर ली जाय। उन्होंने कहा कि कांवड मेला को देखते हुए सिंचाई, पेयजल, लोक निर्माण, ऊर्जा जल संस्थान, परिवहन, पुलिस विभाग व जिला प्रशासन आपसी में समन्वय करे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभाग अपने-अपने कार्य अगले एक सप्ताह तक पूरे कर ले, मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अगले सप्ताह हरिद्वार आयेंगे। कांवड मेले के दौरान राज्य में प्रवेश करने वाले प्रमुख आठ प्रवेश द्वारों पर हाई रेजुलेशन कैमरे लगाये जाय, ताकि वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कांवड मेले की व्यवस्थाओं के लिए अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा को निर्देश दिये कि हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण को तत्काल एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जाय। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड़ मेले के समय कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय। डाक कांवड़ पर नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश जारी किये जाय। लाउड स्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाय, साथ ही तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाय। ट्रक को डबल डेकर के रूप में उपयोग करने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाय। सीमाओं पर विशेष चैकसी बरती जाय, साथ ही चेकिंग अभियान किया जाय। जिलाधिकारी हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी व देहरादून को निर्देश दिये गये कि कांवड़ मेले के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। सभी जिले आपस में समन्वय स्थापित करे, साथ ही सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित रूप से करे। मुख्यमंत्री श्री रावत ने नहर पटरी की मरम्मत व गड्डामुक्त करने के लिए सचिव सिंचाई को निर्देश दिये, साथ ही इसके लिए विभाग को 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये गये कि अस्थायी चिकित्सा शिविर बनाये जाय। इसके लिए 19 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गयी। जल संस्थान को 10 लाख रुपये स्वीकृत किये गए। जबकि जल निगम को निर्देश दिये गये कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य स्थायी प्रकृति का किया जाय। उन्होंने इसके लिए 17 लाख रुपये की धनराशि जारी करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण, नगर निगम हरिद्वार व रूड़की के अधिकारियों को निर्देश दिये कि साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार स्वीटी अग्रवाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि कांवड़ मेला-2015 आगामी 1 अगस्त, 2015 से 12 अगस्त, 2015 तक रहेगा। कांवड़ मेले में विगत वर्ष 2014 में लगभग 2.65 लाख लोग आये थे, जबकि इस बार लगभग 3 करोड़ लोगो के आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि बताया कि कानून व्यवस्था की दृष्टि से 6 सुपर जोन, 24 जोन और 93 सैक्टर में विभाजित किया गया है। कांवड़ मेले के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।बैठक में अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, सचिव सिंचाई आनन्द बर्धन, आयुक्त गढ़वाल सी.एस.नपलच्याल, जिलाधिकारी देहरादून रविनाथ रामन, जिलाधिकारी हरिद्वार हरिशचन्द्र सेमवाल, जिलाधिकारी टिहरी युगल किशोर पंत, आई.जी. संजय गुज्याल, डी.आई.जी. अर्द्ध कुम्भ जी.एस.मर्तोलिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment