Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



पूर्वोत्तर रेलवे ने स्थायी रूप से बंद की 4 रेल गाड़ियां, जानिए खबर

 

देहरादून । पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मण्डल के परिचालन विभाग में 4 रेल गाड़ियां बंद करनेे का निर्णय लिया गया हैै। अब कोरोना लाॅक डाउन के बाद रेल यातायात सामान्य होने पर भी यह 4 रेल गाड़ियां नहीं चलेगी । यह जानकारी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर के लोक सूचना अधिकारी एवं वरि0 मण्डल सामग्री प्रबंधक इज्जतनगर द्वारा लिखित रूप से उपलब्ध करायी गयी है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने पूर्वोेत्तर रेलवे के लोक सूचना अधिकारी से पूर्वोत्तर रेलवे के अन्तर्गत कोरोना लाॅक डाउन से पूर्व संचालित उन रेल गाडियों के विवरण की सूचना मांगी थी जिन्हें स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी एवं वरिष्ठ मण्डल सामग्री प्रबंधन इज्जतनगर ने अपनेे पत्रांक 10598 दिनांक 03-08-2020 के साथ वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक तथा मण्डल परिचालन प्रबंधन द्वारा दी गयी सूचना की प्रति उपलब्ध करायी है। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना केे अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे ने 4 रेलगाड़ियों स्थायी रूप से बंद कर दी है जिसमें से दो रामनगर-काशीपुर-मुरादाबाद होते हुये हरिद्वार के बीच तथा दो रामनगर-काशीपुर-मुरादाबाद के बीच चलती थी। नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 55321 (मुरादाबाद-रामनगर), 55308 (रामनगर-मुरादाबाद), 15033 (हरिद्वार-रामनगर) तथा 15034 (रामनगर-हरिद्वार) को स्थायी रूप से बंद करनेे का निर्णय लिया गया है। नदीम ने बताया कि गाड़ी संख्या 55321 मुरादाबाद से रोजाना प्रातः 07ः35 बजे चलकर गोट, सेहल, पीपलसाना, जालपुर, रोशनपुर, पदियानगला, अलीगंज होते हुये 09ः05 बजे काशीपुर पहुंचती थी तथा 09ः10 बजे काशीपुर सेे चलकर गौशाला, पीरूमदारा होते हुये 09ः55 बजे रामनगर पहुंचती थी जो रोज रोेजगार व अपने कामों के लिये आने वालांें तथा पर्यटकों के लिये बहुत उपयोगी ट्रेन थी। बंद की गयी गाड़ी संख्या 55308 रामनगर से दिन में रोजाना 11ः10 बजे चलकर पीरूमदारा, गौैशाला होते हुये काशीपुर पहंुचती थी काशीपुर से 11ः43 बजे चलकर अलीगंज, पदियानगला, रोशनपुर, जालपुर, पीपलसाना, सेहल, गोेट होते हुये 13ः25 बजे मुरादाबाद पहुँचती थी। दिन में मुरादाबाद जाने वालों तथा पहाड़ से आकर रामनगर से मुरादाबाद व आगे जानेेे वालोें के लिये यह बहुत उपयोेगी ट्रेन थी। नदीम ने बताया कि रामनगर से जुड़े पहाड़ों तथा काशीपुर को गढ़वाल सेे जोेड़ने वाली एक मात्र ट्रेन सं0 15033 जो सप्ताह में तीन दिन बृहस्पतिवार, शनिवार, रविवार चलती थी उसे बंद कर दिया गया जबकि लोेगों की मांग व उम्मीद थी कि इसे रोजाना करके इसे राजधानी देहरादून तक बढ़ाया जायेगा। यह ट्रेन शाम 6ः45 पर हरिद्वार से चलकर लक्सर, नजीबाबाद होते हुये मुरादाबाद पहुंचती थी, जहां से 09ः50 पर चलकर रोशनपुर होते हुये रात 11ः00 बजे काशीपुर तथा 11ः05 बजे काशीपुर से चलकर रात 11ः35 पर रामनगर पहुंचती थी। रामनगर व पहाड़ आने वाले पर्यटकोें तथा प्रवासियों तथा राजधानी से कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में जाने वालों के लिये यह एकमात्र ट्रेन थी। इसके अतिरिक्त ट्रेन सं0 15034 बंद कर दी गयी हैै यह भी सप्ताह में 3 दिन बृहस्पतिवार, शनिवार तथा रविवार को चलती थी। यह गाड़ी रामनगर से सुबह 8ः25 पर चलकर काशीपुर पहुंचकर 8ः45 बजे काशीपुर से चलकर रोशनपुर, पीपलसाना होते हुये 10ः30 बजे मुरादाबाद तथा नजीबाबाद, लक्सर होते हुये दोपहर 02ः05 बजेे हरिद्वार पहुंचती थी। नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार इन गाड़ियोें को बंद करने का निर्णय इससे प्राप्त आय/राजस्व केे आधार पर लिया गया हैै। सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 15033/34 की प्रतिदिन आय मात्र 32655 रू. गाड़ी सं0 55308 की दैैनिक आय 32900 तथा गाड़ी संख्या 55321 की दैैनिक आय रू. 19300 मात्र दर्शायी गयी है |

Leave A Comment