Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



राज्य कैबिनेट बैठक : उपनल के जरिए अन्य लोगों को भी मिलेगी नौकरी, जानिए खबर

नौकरीयो मेंं प्राथमिकता पूर्व सैनिकों के परिजनों को पहले

देहरादून । राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिये गये हैं। अब उपनल के जरिए पूर्व सैनिक या उनके आश्रितों के अलावा अन्य लोगों को भी नौकरी मिल सकेगी।

केदारनाथ में चिनूक हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड विस्तार को मिली मंजूरी

इसके साथ ही बैठक में केदारनाथ में चिनूक हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड विस्तार को भी मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए पूरे इंतजाम किए गए थे। बैठक में पर्यटकों के लिए पर्यटक प्रोत्साहन कूपन योजना को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को मंजूरी दी गई है। स्टाम्प व भू उपयोग परिवर्तन में छूट प्रदान की जाएगी। सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल फोन टावर लगाने को निजी कंपनियों को प्रति टावर 40 लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिए आइटी नीति में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की गई है। सैनिक कल्याण, उच्च शिक्षा, आवास, नियमावली, आबकारी, शहरी विकास के प्रस्ताव कैबिनेट में रखे गए। जिनमें उपनल में सभी को नौकरी के द्वार खोले गए हैं, लेकिन पहली प्रथमिकता पूर्व सैनिको के परिजनों को ही होगी। उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2020 को विधेयक लाने कोे मंजूरी दी गई है। विधायकों के वेतन कटौती को लेकर सरकार विधानसभा में विधेयक लाएगी। राजकीय महाविद्यालयो में संविदा गेस्ट टीचरों की अवधि एक साल बढ़ाई गई है। यह नौकरी करने वाले 257 टीचर हैं। कैबिनेट ने मेडिकल काॅलेज में मेडिकल सोशल वर्कर्स सेवा नियमावली को मंजूरी दी है। उत्तराखंड नागरिक सुरक्षा क और ख नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है। कृषि विभाग का शासन स्तर में अनुभाग को एक कर दिया गया है। पहले यह चार अनुभाग थे। इसमें उद्यान, कृषि, होर्टीकल्चर को जोड़कर एक किया गया है। माया देवी के मंदिर की ऊंचाई 270 फीट, जूना अखाड़ा मंदिर की ऊँचाई 197 फीट करने की परमिशन कैबिनेट ने दी है। सतर्कता विभाग को कैबिनेट ने आरटीआई नियम से बाहर कर दिय है। कॉर्बेट पार्क में एडवांस बुकिंग के पैसे वापस करने को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। यह पैसे 1 करोड़ 85 लाख रूपये हैं। आईटी पॉलिसी में संशोधन किया गया है। अब बॉर्डर एरिया में 40 लाख रुपये सब्सिडी सरकार कंपनी को देगी। 25 किलोवाट के सोलर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को मंजूरी दी है। इसमें स्टाम्प पेपर में 100 प्रतिशत छूट दी जायेगी। केदारनाथ धाम में स्थित हेलीपैड के विस्तारीकरण को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। अब केदारनाथ धाम में चिनूख हैलीकॉप्टर उतर सकेगा। यमनोत्री रोपवे को मैसर्स कम्पनी के साथ विवाद को सरकार ने खत्म कर दिया है। खरसाली यमुनोत्री रोपवे को सरकार अब पीपीपी मौड पर बनाएगी। देहरादून के मेहरे गांव में शहीद के नाम पर बनने पेट्रोल पंप में नियमों में छूट दी गयी है। उत्तर प्रदेश श्रम नियमावली को उत्तराखंड कैबिनेट ने सुधार को मंजूरी दी है। एक्सरे प्राविधिक सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटक प्रोत्साहन कूपन योजना को शुरू किया गया। ई बुकिंग करने वाले पर्यटकों को 1000 रुपये की छूट मिलेगी। पर्यटक स्थलों पर 3 दिन रहने पर भी यह छूट मिलेगी।

Leave A Comment