Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



देहरादून : अकेले रह रही बुजुर्ग महिला की हत्या

देहरादून । डोईवाला क्षेत्र के सुनार गांव में घर में अकेले रह रही एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। वह मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली थी। घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर की सूचना मिलने पर एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। घटनास्थल पर बुजुर्ग महिला का शव देखकर प्रतीत हो रहा था कि उनकी हत्या की गई है। क्योंकि इवकल के हाथ पैर और मुंह कपड़े से बंधे हुए थे। सिर और मुंह पर भारी चीज से चोट के निशान थे। घर के पिछले हिस्से की खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी।
पुलिस ने हत्या के एंगल पर जांच करते हुए आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी से मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। इस मामले में हत्या की खबर का पता चलते ही डोईवाला थाना पुलिस की तरफ से मौके पर तत्काल एफएसएल से फोरेन्सिक टीम को बुलाया गया। मौके की घटनास्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करते हुये घटनास्थल व उसके आसपास से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। फोरेन्सिक टीम द्वारा मृतिका के शव का निरीक्षण करने पर बताया की सम्भवतः मृतिका के सर व चेहरे पर चोट मारकर उसकी हत्या की गयी है। मृतक महिला की पहचान पुतुल घोष पुत्री स्व. अमल कुमार घोष निवासी शहीद द्वार, सुनार गांव अठूरवाला, थाना डोईवाला उम्र 70 वर्ष मूल निवासी- 24 कान्वेंट रोड,  कोलकत्ता के रुप में हुयी। मृतक महिला के सम्बन्ध में जानकारी करने पर आसपास के लोगो द्वारा बताया गया कि मृतिका अविवाहित थी तथा अपने मामा के साथ उक्त मकान में रहती थी, 7-8 माह पूर्व मृतिका के मामा की मृत्यु हो गयी थी,  तब से मृतिका अकेली ही उक्त मकान में निवास कर रही थी। आज प्रातः मृतिका के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति द्वारा मृतिका के बरामदे में रखा अपना समान लेने उनके घर पर आये तो देखा घर के मुख्य चैनल पर अन्दर से ताले लगे हुये थे। आवाज देने पर जब अन्दर से कोई उत्तर नही मिला तो  वह घर के पिछले हिस्से की ओर गये तो घर के पिछले हिस्से की खिड़की टूटी हुयी मिली तथा अन्दर झाकने पर उक्त बुजुर्ग महिला का शव घर के अन्दर पड़ा हुआ मिला, जिसकी जानकारी उनके द्वारा तुरन्त पुलिस को दी गयी।

Leave A Comment