Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



स्वच्छता साक्षरता अभियान: स्वच्छ गाँव, स्वस्थ गाँव व सुखी गाँव

देहरादून | स्वच्छता साक्षरता अभियान 2020-21- स्वच्छ गाँव, स्वस्थ गाँव व सुखी गाँव के उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून ने गांधी जंयती के अवसर पर ‘स्वच्छता साक्षरता अभियान 2020-21 जो 2 अक्टूबर 2020 से 26 जनवरी 2021 तक का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य महाप्रबंधक डॉ. ज्ञानेंद्र मणि ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति व समृद्धि उसके लोगों के स्वास्थय पर टिकी होती है। महात्मा गाँधी जी ने भी स्वच्छता पर बहुत जोर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महात्मा गांधी के सपने स्वच्छ भारत को पूरा करने के लिए जो स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया जिसे न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व ने सराहा है। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के प्रथम चरण में तहत उत्तराखण्ड में 5 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया तथा पूरे राज्य में स्वच्छता के प्रति नई क्रांति पैदा की। आज राज्य की 7500 से अधिक पंचायतों ने अपने आपको ‘खुले में शौच मुक्त’ घोषित किया है।  आज भारत ‘खुले में शौच मुक्त’ (ओपन डिफेकेशन फ्री-ओडीएफ) देश बन गया है तथा अब हमें इसे और आगे बढ़ाने है जिसके लिए लोग को जागरूक करना आवश्यक है। इसके लिए हम सभी हितधारकों के साथ मिलकर कार्य करना होगा जिसमें राज्य सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक व सहकारी बैंक, एनजीओ, एसएचजी आदि बडा अहम रोल रखते हैं। इसी महत्त्व को ध्यान में रखते हुए नाबार्ड ने ‘ओडीएफ+’ ‘स्वच्छता साक्षरता अभियान 2020-21’ को शुरू किया है जो उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 50 कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इस अभियान में वाश (WASH-वाटर, सेनिटेशन व हाईजिन) पर जोर दिया जाएगा। इसके तहत पहले से निर्मित शौचालयों का उपयोग करने तथा नए शौचालय बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान से स्वच्छ गाँव, स्वस्थ गाँव व सुखी गाँव की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक राजेश कुमार जी ने गांधी जयंती व नाबार्ड के इस अभियान के लिए बधाई देते हुए कहा कि नाबार्ड ने बहुत ही सही समय पर यह अभियान शुरू किया है। कोविड-19 के दौरान यह अत्यंत प्रासंगिक है। साथ ही उन्होंने वितीय साक्षरता कार्यक्रमों में इसे शामिल करने का आश्वासन दिया और कहा गांधी जी के सिद्धांतों पर चलना ही देश सेवा है। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक डॉ. ज्ञानेंद्र मणि, भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक राजेश कुमार व पेयजल सचिव जी.बी. ओली जी ने स्वच्छता साक्षरता संबंधी पोस्टर व पैम्फेलेट का विमोचन किया। सहायक प्रबंधक विकास कुमार जैन ने कार्यक्रम में पीपीटी प्रस्तुति के माध्मय से स्वच्छता के फायदे, नाबार्ड की योजनाओं तथा साक्षरता अभियान के मुख्य लक्ष्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक तनुजा प्रसाद ने किया व धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक भास्कर पंत ने दिया। कार्यक्रम में एसएलबीसी, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक, केवीआईसी, केवीआईबी, कृषि विभाग, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ नाबार्ड के सभी जिला विकास प्रबंधकों व वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave A Comment